फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: रक्षाबंधन से पहले ट्रेनें फुल, लंबी वेटिंग

Tue, 04 Aug 2026 01:11 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। रक्षाबंधन का त्योहार नजदीक है। भाई के हाथों पर राखी बांधने का सपना सजाए बहनों की आंखों में चमक है, पर सफर की राह में टिकट की दीवार खड़ी है। रक्षाबंधन से पहले ट्रेनें फुल हो गई है। त्योहार पर घर जाने के लिए जद्दोजहद करनी पड़ेगी। कंफर्म टिकट नहीं मिल रही है।
विज्ञापन

28 अगस्त को रक्षाबंधन मनाया जाएगा। इस त्योहार पर घर जाने के लिए लोगों ने अभी से टिकट बुकिंग करानी शुरू कर दी है। इसी के चलते बिहार, लखनऊ, पंजाब, राजस्थान आदि रूटों की ट्रेनों में लंबी वेटिंग चल रही है। रक्षाबंधन के आसपास भी ट्रेनों में लंबी वेटिंग है। ट्रेन नंबर 22317 कोलकाता-अमृतसर हमसफर एक्सप्रेस 11 अगस्त को स्लीपर कोच में रिग्रेट यानी सीट खाली नहीं है। ट्रेन नंबर बाड़मेर-जम्मूतवी शालीमार एक्सप्रेस 10 अगस्त को स्लीपर कोच में 34 वेटिंग है। 12237 वाराणसी-जम्मूतवी बेगमपुरा एक्सप्रेस में 10 अगस्त को स्लीपर कोच में रिग्रेट है। 13006 अमृतसर-हावड़ा मेल के स्लीपर कोच में नौ अगस्त को 29 वेटिंग, 12318 अमृतसर-कोलकाता अकालतख्त एक्सप्रेस में 25 अगस्त को 54 वेटिंग और 13308 फिरोजपुर कैंट-धनबाद गंगा सतलुज एक्सप्रेस 25 अगस्त को स्लीपर कोच में 38 वेटिंग है।
उधर, अंबाला मंडल के सीनियर डीसीएम यशनजीत सिंह का कहना है कि यात्रियों की भीड़ को देखते हुए समय-समय पर स्पेशल ट्रेनों को चलाया जाता है। इसके साथ ही ट्रेनों में कोच भी बढ़ाए जाते हैं।
विज्ञापन


यात्रियों को त्योहार स्पेशल का इंतजार
रेलवे हर साल रक्षाबंधन पर त्योहार स्पेशल ट्रेनों की घोषणा करता है, लेकिन अब तक रेलवे की ओर से कोई भी स्पेशल ट्रेन की घोषणा नहीं की गई है। यात्री त्योहार स्पेशल ट्रेन का इंतजार कर रहे हैं, ताकि घर जाने में कोई परेशानी का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें