फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रशिक्षण शुरू, सहारनपुर में बनेंगे बांस के उत्पाद

विज्ञापन
- बेहट (सहारनपुर) में केंद्र पर बांस बनाने का प्रशिक्षण प्राप्त करतीं महिलाएं - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
सहारनपुर। अब जनपद में बांस के उत्पाद बनेंगे। अगरतला (त्रिपुरा) के प्रशिक्षक आ चुके हैं, जो बांस के उत्पाद बनाने का हुनर सिखा रहे हैं। राष्ट्रीय बांस मिशन के तहत बेहट में प्रशिक्षण केंद्र पर इसका प्रशिक्षण शुरू हो गया है। इसके बाद प्रशिक्षण पाने वाले बांस के उत्पाद बनाकर बाजार में बेचेंगे, जिससे सहारनपुर का नाम वुड कार्विंग की तरह ही बांस के उत्पादों को लेकर भी विख्यात होगा।
विज्ञापन

बेहट के निकट वन विभाग की नर्सरी में सीएफसी (कॉमन फैसिलिटी सेंटर) बनाया गया है, जहां प्रशिक्षण केंद्र के साथ ही बांस बाजार का प्लेटफार्म भी तैयार कराया गया है। मध्य प्रदेश के देवास से पांच मशीनें मंगाई गईं हैं।
सोमवार से यहां पर बांस के उत्पाद बनाने का प्रशिक्षण शुरू किया गया। उसके लिए अगरतला (त्रिपुरा) से बेबी सरकार और फुलू सरकार प्रशिक्षक के रूप में आए हैं। पहले दिन प्रशिक्षण में 33 लोग शामिल रहे। इनमें सुनीता, प्रिया, संतोष, पिंकी, केला, कांता, बालचंद आदि शामिल रहे। अभी इन्हें बांस की टोकरी और लैंप बनाना सिखाया जा रहा है। यह प्रशिक्षण 26 मार्च तक चलेगा। प्रशिक्षण में प्रभा मेमोरियल ट्रस्ट की पूनम दुबे और अभिषेक भी जुड़े हुए हैं, जो प्रशिक्षण प्राप्त करने वालों की मदद कर रहे हैं। इसके बाद बांस के फर्नीचर और घरेलू उपयोगी उत्पादों में कैंडल स्टैंड, फोटो फ्रेम, टब, ग्लास, कप, कटोरी, खाना रखने के बर्तन आदि का भी प्रशिक्षण दिलाया जाएगा।
विज्ञापन

---- बांस की उपलब्धता बनेगी समस्या
बांस के उत्पाद बनाने का प्रशिक्षण तो शुरू हो गया है, लेकिन उत्पाद बनाने के लिए बांस की जिले में उपलब्धता बड़ी समस्या बन सकता है। क्योंकि अभी तक जिले में बांस की खेती को बढ़ावा नहीं मिल पाया है। बांस की खेती को बढ़ावा देने के लिए प्रदेश के 15 जिलों में 50 प्रतिशत अनुदान भी मिलता है, लेकिन उसमें सहारनपुर शामिल नहीं है। उम्मीद है कि इस पर सरकार कोई कदम उठाए तो यहां भी बांस की खेती को बढ़ावा मिलेगा।
बांस के उत्पाद बनाने का प्रशिक्षण शुरू हो गया है। अभी कारीगर प्रशिक्षण पा रहे हैं। बांस के उत्पाद बनने शुरू होने पर जिले को नई पहचान मिलेगी। -- रणविजय सिंह, डीएफओ

- बेहट (सहारनपुर) में केंद्र पर बांस बनाने का प्रशिक्षण प्राप्त करत लोग- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें