फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अतिक्रमण हटाने पहुंची टीम का विरोध, हंगामा

विज्ञापन
- सहारनपुर के न्यू आवास विकास में अतिक्रमण हटवाने पहुंची निगम की टीम - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
सहारनपुर। शहर के न्यू आवास विकास कॉलोनी में अतिक्रमण हटवाने पहुंची नगर निगम की टीम का विरोध हो गया। टीम ने एक अधिवक्ता के मकान की खिड़की जेसीबी से तोड़ दी, जिसका विरोध होने पर हंगामा हो गया। मौके पर पुलिस बुलानी पड़ी। तब पुलिस की मौजूदगी में कई मकानों के बाहर बने चबूतरे तोड़े गए।
विज्ञापन

कुछ दिन पहले अतिक्रमण की शिकायत समाधान दिवस में मंडलायुक्त से की गई थी। मंडलायुक्त एवी राजमौलि ने अतिक्रमण हटाने के लिए नगर निगम को निर्देश दिए थे। नगर निगम की टीम ने क्षेत्र में पहुंचकर लोगों को अतिक्रमण स्वयं हटाने के लिए 15 दिन का अल्टीमेटम दिया था। समय सीमा खत्म होने के बावजूद अतिक्रमण नहीं हटाया गया तो सोमवार को नगर निगम की टीम सहायक नगरायुक्त अशोक प्रिय गौतम के नेतृत्व में जेसीबी लेकर पहुंची। टीम में प्रवर्तन दल प्रभारी कर्नल बीएस नेगी और उनकी टीम भी शामिल रही। जैसे ही उन्होंने जेसीबी से अतिक्रमण ध्वस्त करना शुरू किया। इस दौरान एक अधिवक्ता के मकान की खिड़की भी उखाड़ दी गई। इस पर विरोध हो गया।
इसके बाद सिटी मजिस्ट्रेट सुरेश कुमार सोनी और सदर बाजार कोतवाली प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। इसके बाद निगम की टीम ने सख्ती के साथ कई लोगों के मकानों के बाहर बने चबूतरे और एक कमरे को भी जेसीबी से ध्वस्त किया। इसके बाद शेष लोगों ने खुद ही अतिक्रमण हटा लेने के लिए एक और दिन का समय मांगा। नगर निगम की टीम ने मंगलवार शाम तक का समय दिया है। अन्यथा बुधवार को सख्ती के साथ अतिक्रमण हटाने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

सड़कों पर बनाए हैं गार्डन
आवास विकास क्षेत्र में लोगों ने सड़कों पर भारी अतिक्रमण किया हुआ है। खासकर पुराना आवास विकास में करीब 60 फीसदी लोगों ने अपने घरों के बाहर आठ से दस फीट तक कब्जा कर गार्डन बनाए हुए हैं। इसके अलावा कई लोगों ने अपने चबूतरे बाहर निकाले हुए हैं।
विज्ञापन

अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई के लिए न्यू आवास विकास में टीम गई थी। विरोध होने पर पुलिस बुलानी पड़ी और अतिक्रमण हटाया गया। आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी।
- अशोक प्रिय गौतम, सहायक नगरायुक्त, नगर निगम

- सहारनपुर के न्यू आवास विकास में अतिक्रमण हटवाने टीम से होती लोगों की नोकझोंक- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें