फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साप्ताहिक लॉकडाउन में कहीं आवाजाही, कहीं सन्नाटा

विज्ञापन
सहारनपुर में लॉकडाउन के दौरान शहीदगंज में बिना मास्क के क्रिकेट खेलते बच्चे - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
सहारनपुर। कोरोना संक्रमण काल में रविवार को साप्ताहिक लॉकडाउन में कुछ जगहों पर काफी लोगों की आवाजाही दिखी तो कई जगहों पर सड़कों और बाजारों में सन्नाटा भी नजर आया। हालांकि अधिकतर प्रमुख बाजारों में लोगों की आवाजाही कम रही। सड़कों पर ज्यादातर दुपहिया वाहन दौड़ते नजर आए। पुराने शहर की कुछ गलियों में बच्चे और युवा क्रिकेट खेलते हुए दिखाई दिए।
विज्ञापन

शहर के कोर्ट रोड पर वाहनों की आवाजाही काफी रही। मगर पुराने शहर के नेहरू मार्केट, श्रीराम चौक, अंसारी रोड, मोरगंज, कक्कड़ गंज, नया बाजार, सराफा बाजार सहित अन्य जगहों पर सड़कें खाली नजर आईं।
इसके अलावा छत्ता जंबूदास, रानी बाजार, रायवाला, कंबोह कटहरा, खाताखेड़ी सहित कुछ अन्य क्षेत्रों की गलियों में बच्चे और युवा क्रिकेट खेलते हुए नजर आए। कहीं-कहीं परचून और डेयरी की दुकानें भी खुली रहीं। इस सप्ताह शनिवार को लॉकडाउन नहीं था। इसके चलते अधिकतर लोगों ने रविवार से पहले ही जरूरी काम निपटा लिए थे।
विज्ञापन

कोर्ट रोड पर कुछ जगहों पर फूड सप्लाई करने वाली कंपनी के कुछ कर्मचारी बैठे नजर आए। वे लॉकडाउन में भी आर्डर का इंतजार करते रहे। रेलवे रोड पर दो दुकानों पर शटर आधे खोलकर खाने-पीने का सामान बेचा गया। शहर के कुछ बाजारों में शराब के ठेके और मिस्त्रियों की दुकानें खुली रहीं। रोडवेज अड्डे पर बसें तो खड़ी रहीं मगर यात्री बेहद ही कम रहें।

सहारनपुर में लॉकडाउन के दौरान शहीदगंज में मन्दिर से लेकर बाजार तक पसरा सन्नाटा- फोटो : SAHARANPUR

सहारनपुर में लॉकडाउन के दौरान सब्जी में पसरा सन्नाटा- फोटो : SAHARANPUR

सहारनपुर में लॉकडाउन के दौरान नेहरू मार्केट में पसरा सन्नाटा- फोटो : SAHARANPUR

हारनपुर में लॉकडाउन के दौरान कोर्ट रोड़ चलते वाहन- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें