फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यापारियों ने सौंपा प्रमुख सचिव श्रम को ज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
- सभी पात्र श्रमिकों को मिले कल्याणकारी योजनाओं का लाभ
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। पश्चिमी उत्तर प्रदेश संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने श्रम विभाग के प्रमुख सचिव सुरेश चन्द्रा को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने कहा कि सभी पात्र श्रमिकों को श्रम विभाग की ओर से चलाई जा रहीं विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलाया जाए।
विज्ञापन

शुक्रवार को सर्किट हाउस में श्रम विभाग के प्रमुख सचिव को सौंपे ज्ञापन में प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि प्रदेश का श्रम विभाग श्रमिकों के कल्याण के लिए विभिन्न योजनाएं चला रहा है, लेकिन जानकारी के अभाव में इन योजनाओं का लाभ सभी पात्र श्रमिकों तक नहीं पहुंच पाता। उन्होंने कहा कि प्रत्येक महीने जिलाधिकारी की अध्यक्षता में होने वाली व्यापार बंधु की बैठक में श्रम विभाग के अधिकारी श्रमिकों के लिए चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी व्यापारियों को दें। जिससे श्रम विभाग द्वारा चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक श्रमिकों तक पहुंचाने में सहयोग मिल सके। प्रमुख सचिव श्रम सुरेश चंद्रा ने भरोसा दिलाया कि जल्द ही इस बारे में आवश्यक निर्देश जारी किए जाएंगे। इस दौरान महानगर अध्यक्ष मुकुंद मनोहर गोयल, महानगर महामंत्री अजय शर्मा, राजीव अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें