फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यापारियों ने सौंपा सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
व्यापारियों ने सौंपा सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन
विज्ञापन

सहारनपुर। बिना लाइसेंस चल रहे मेडिकल स्टोरों और प्रतिबंधित दवा बेचने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर उत्तर प्रदेश व्यापारी उद्योग बंधु व्यापार मंडल से जुडे़ व्यापारियों ने सिटी मजिस्ट्रेट सुरेश कुमार सोनी को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

मंगलवार को सौंपे ज्ञापन में उत्तर प्रदेश व्यापारी उद्योग बंधु व्यापार मंडल से जुडे़ व्यापारियों ने महानगर में बिना लाइसेंस चल रहे मेडिकल स्टोरों को बंद कराने की मांग की। आरोप लगाया कि महानगर के कई दवाखानों पर प्रतिबंधित दवाएं बेची जा रही है। इसका युवा पीढ़ी पर बुरा असर पड़ रहा है। इससे समाज में नशे की प्रवृत्ति तेजी से बढ़ रही है। नशे के कारोबार को रोकने में ड्रग्स विभाग विफल साबित हो रहा है। उन्होंने सिटी मजिस्ट्रेट से बिना लाइसेंस चल रहे मेडिकल स्टोर और नशीली दवाओं की बिक्री के खिलाफ कडी कार्रवाई करने की मांग की। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष मौहम्मद शाहिद अंसारी, कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष नाथीराम पठेडिया, फतेह खान, अब्दुल करीम, राजेंद्र रोड, संजय सोनकर, इरशाद, यूनुस सिददीकी, जितेंद्र वर्मा सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें