छह बदमाश जिला बदर, 32 लगाएंगे थाने में हाजिरी
सहारनपुर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन एसबी सिंह की कोर्ट ने छह लोगों को गुंडा एक्ट के तहत छह माह के लिए जिला बदर किया है। जबकि 32 को संबंधित पुलिस अधीक्षक या थाना प्रभारी के समक्ष हाजिरी दर्ज कराने के निर्देश दिए हैं।
जिला बदर किए गए आरोपियों में थाना नकुड़ के याकूब निजामी, थाना रामपुर मनिहारान के मल्हीपुर निवासी रिहान, कोतवाली देहात के शकलापुरी का सुमित एवं गांव घानाखंडी का तसव्वर, थाना मंडी के मौहल्ला कमेला कालोनी का मौहम्मद मान्नी और थाना गागलहेडी के गांव हरोडा का काला उर्फ मुकर्रम शामिल हैं। वहीं, थाना देवबंद के गांव लच्छीपुर निवासी मोहनलाल, पवन,विन्नू, राधेलाल, वरुण, प्रदीप एवं चंद्र, पठानपुरा निवासी अकबर, गुज्जरवाड़ा निवासी शाहरुख और मानकी निवासी बल्लू, ठोकरपुर निवासी रजत, साखन कलां निवासी अजय एवं काला को थाना प्रभारी के समक्ष हाजिरी देनी होगी।
साथ ही बेहट के मालाहेड़ी निवासी सावेज, सादिक, इसरार, नादिर, निसार, मौहम्मद माज, ग्राम रंडौल निवासी संदीप कोतवाली नगर के मौहल्ला लोहानी सराय निवासी, शहंशाह, अन्नू एवं नैना, थाना कुतुबशेर के गांव ककराला निवासी सोनू एवं मोनू, थाना मंडी की सम्राट विक्रम कालोनी निवासी मनोज, पीरवाली गली निवासी जियाउर्रहमान, रामपुर मनिहारान के गांव फतेहपुर गुर्जर निवासी पुष्पेंद्र और मुंडीखेड़ी निवासी सोनू, थाना कोतवाली देहात निवासी कौसर, थाना गागलहेड़ी के गांव मक्काबांस निवासी नदीम को पुलिस अधीक्षक के पास उपस्थित होना होगा।