फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कालाबाजारी और जमाखोरी न करें व्यापारी

विज्ञापन
घंटाघर स्थित एक सभागार में बैठक करते व्यापारी - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
सहारनपुर। सहारनपुर व्यापार मंडल की बैठक में उत्तर प्रदेश व्यापार मंडल के प्रांतीय अध्यक्ष राधेश्याम नारंग, महानगर अध्यक्ष मुकेश सेठी और महानगर प्रभारी ओमप्रकाश कंसल ने कहा कि व्यापारी समाज सामान को उसके वास्तविक मूल्य पर ही बेचे और जमाखोरी ना करें। उन्होंने लोगों से लॉकडाउन के प्रावधानों का पालन करने का भी आह्वान किया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को घंटाघर स्थित कार्यालय पर आयोजित बैठक में उन्होंने कहा कि व्यापारी समाज को कोरोना वायरस को लेकर शुरू हुए लॉकडाउन का पूरा पालन करना चाहिए। सभी व्यापारी खाद्य पदार्थों सहित अन्य सामानों की बिक्री उसके वास्तविक मूल्य पर ही करें। उन्होंने कहा कि यह समय मुनाफा कमाना का नहीं है बल्कि देश को संकट से उबारने का है। कहा कि जिले में खाद्य पदार्थों की कोई कमी नहीं है। इसलिए अफवाहों पर कोई ध्यान ना दें। इस दौरान दीपक जैन, अनिल धारिया, अमित माहेश्वरी, राजीव फुटेला, भारत कर्णवाल, सुभाष धमीजा, अशोक कालिया, वीरेंद्र कुमार, राजेंद्र कुमार, आदिल खान, शोभित गर्ग आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें