देहरादून रोड पर पौधारोपण करते निगम अधिकारी
- फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। नगर निगम ने एक बार फिर देहरादून रोड स्थित डिवाइडर पर दस हजार पौधों का रोपण किया।
मंगलवार को नगरायुक्त ज्ञानेंद्र सिंह के नेतृत्व में महिला, युवा और बच्चे पौधरोपण करने पहुंचे। यहां सड़क दूधली के पास करीब दस हजार पौधे लगाए गए। पौधरोपण के बाद योग आचार्य देवेंद्र बंसल द्वारा सड़क पर हृदय एवं फेफड़ों को स्वस्थ रखने सहित कई योग आसान कराए। नगरायुक्त ने कहा कि कोई शहर तभी स्मार्ट बनता है, जब वह कार्बन न्यूट्रल हो और वहां के लोगों को शुद्ध वायु प्राप्त हो रही हो। पौधरोपण कार्यक्रम में अपर नगरायुक्त राजेश यादव, सहायक नगरायुक्त अशोक प्रिय गौतम, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. कुनाल जैन, पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. संदीप मिश्रा, कर अधीक्षक विनय शर्मा, सुषमा बजाज, डॉ. योगेंद्र दुधेरा, गौरव गाबा, मदन लाल अरोड़ा, डॉ. संदीप सैनी, नवीन प्रजापति, रमेश आर्य, प्रशांत, जोगेंद्र सैनी, मुख्य सफाई निरीक्षक इंद्रपाल, चंद्रपाल, सफाई निरीक्षक अमित तोमर आदि मौजूद रहे।