फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यापारी को परिवार के साथ हत्या की धमकी

विज्ञापन
विज्ञापन
- आरोपी बोला, लाइसेंसी रिवाल्वर बनते ही मार दूंगा
विज्ञापन

- कोतवाली सदर बाजार पुलिस ने एनसीआर दर्ज की
संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। शहर की इंद्रपस्थ कॉलोनी के रहने वाले एक व्यापारी को परिवार के साथ हत्या की धमकी मिल रही है। धमकी देने वाला कोई और नहीं, बल्कि व्यापारी का पार्टनर ही है। व्यापारी ने इस मामले में एसएसपी से शिकायत की। जिसके बाद एसएसपी के आदेश पर सदर बाजार थाने में एनसीआर दर्ज की गई है।
विज्ञापन

कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र की इंद्रपस्थ कॉलोनी निवासी राजेश अग्रवाल ने बताया कि वह ठेकेदारी का काम करता है। कुछ दिन पहले उसने पंजाबी बाग हकीकतनगर निवासी आरोपी के साथ उत्तराखंड के ज्वालापुर में एक सीमेंट की फैक्टरी में ठेकेदारी का काम शुरू किया था। जिसके बाद बीच में दोनों के बीच रुपयों के लेनदेन को लेकर अनबन हो गई। राजेश अग्रवाल का कहना है कि आरोपी ने उसके लाखों रुपये मार लिए। जब उसने रुपये मांगे तो आरोपी, उससे रंजिश रखने लगा। इसलिए अब आरोपी धमकी दे रहा है कि उसने राजेश अग्रवाल और उसके बेटे की हत्या करने के लिए लाइसेंसी रिवाल्वर बनने के लिए दे दिया है। लाइसेंस बनते ही वह राजेश अग्रवाल और उसके बेटे की हत्या कर देगा। जिस व्यक्ति को फोन पर आरोपी ने यह बात कही हैं, उस व्यक्ति की यह ऑडियो राजेश अग्रवाल को मिल गई, जिसके बाद राजेश अग्रवाल ने एसएसपी को प्रार्थनापत्र और ऑडियो देकर कार्रवाई की मांग की, साथ ही मांग की कि आरोपी का लाइसेंस नहीं बनना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें