सहारनपुर जनपद के गंगोह में ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक की मौत हो गई। बताया गया कि नींद की झपकी आने के चलते ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक अचानक नीचे गिर गया और कुचलने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
उधर, घटना की जानकारी लगने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। इसके बाद पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।
गोविंदपुर बहादराबाद निवासी सुरेंद्र (45) गंगोह मंडी से ट्रैक्टर-ट्रॉली में धान भरकर ले जा रहा था। बुधवार सुबह चार बजे गंगोह-नानौता मार्ग पर गांव सांगाठेडा के निकट अचानक उसे नींद की झपकी आ गई और वह ट्रैक्टर से नीचे गिर गया। अपने ही ट्रैक्टर-ट्रॉली से कुचलकर उसकी मौत हो गई।