फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: दरवाजे पर ट्रैक्टर से मारी टक्कर, घर पर किया पथराव, तीन पर प्राथमिकी दर्ज

Fri, 25 Sep 2026 02:22 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। देहात कोतवाली क्षेत्र के टपरी कलां गांव में घर के दरवाजे पर ट्रैक्टर से टक्कर मार दी। आरोप है कि इसके बाद तीन सगे भाइयों ने घर में घुसकर लाठी-डंडों और ईंट-पत्थरों से हमला कर दिया। मारपीट में एक महिला समेत तीन लोग घायल हो गए। मामले में तीन के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन

टपरी कलां निवासी बिलाल ने देहात कोतवाली में देकर तहरीर में बताया कि 23 सितंबर की शाम गांव के ही मोहसीम, तोसीब और हसीब ट्रैक्टर लेकर घर के पास पहुंचे। आरोप है कि उन्होंने ट्रैक्टर से घर के दरवाजे पर टक्कर मार दी। परिवार के लोगों ने इसका कारण पूछा तो तीनों ने गाली-गलौज शुरू कर दी। आरोप है कि इसके बाद तीनों जबरन घर में घुस आए और लाठी-डंडों के साथ ईंट-पत्थरों से हमला कर दिया। मारपीट में बिलाल और उसकी भाभी शहजादी घायल हो गई।
आरोपियों ने बिलाल की मां पोशीदा के साथ भी हाथापाई की। परिवार के लोगों के शोर मचाने पर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों के पहुंचने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से भाग गए। जांच अधिकारी उप निरीक्षक विजय सिंह ने बताया कि मामले में मोहसीम, तोसीब और हसीब के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें