फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नई पीढ़ी को संस्कारवान बनाने की प्रतिज्ञा ली

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। भगवान परशुराम के जन्मोत्सव पर ब्राह्मण चेतना परिषद ने नुमाइश कैंप स्थित बैंक्वेट हॉल में कार्यक्रम आयोजित कर जन्मोत्सव श्रद्धा और भक्ति भाव से मनाया।
विज्ञापन

धार्मिक कार्यक्रम में ब्राह्मण समाज के लोगों ने सुंदरकांड का पाठ किया। भजन गायकों द्वारा भजन और परशुराम की कथा का वर्णन किया गया। इस दौरान समाज के लोगों ने एकजुट होने का संकल्प लेते हुए समाज के उत्थान में नई पीढ़ी को संस्कारवान बनाने की प्रतिज्ञा भी ली। इस अवसर पर पूर्व विधायक सुरेंद्र कपिल, हर्षवर्धन शर्मा, परशुराम दल के नरेंद्र शर्मा, ब्राह्मण चेतना परिषद के अध्यक्ष पंकज शर्मा, सहारनपुर अधिवक्ता एसोसिएशन के महासचिव नितिन शर्मा, किशोर न्याय बोर्ड के सदस्य विवेक शर्मा, सूर्य प्रकाश शर्मा, ब्रजेश कपिल, सुमित रामपाल, अनुज शर्मा, प्रबल निधि शर्मा, पंडित नारायण शास्त्री, अनेश शर्मा, सहारनपुर अधिवक्ता एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष सुरेंद्र दीक्षित, अशोक कपिल, अमित कपिल, पंकज शर्मा, विपिन कपिल, प्रभात अग्निहोत्री, प्रथम वत्स, उदित कपिल आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें