फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कल दिल्ली कूच करेंगे भाकियू कार्यकर्ता

विज्ञापन
कलेक्ट्रेट परिसर में अपनी मांगो को लेकर बैठक कर नारेबाजी करते भारतीय किसान यूनियन के किसान - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
सहारनपुर। भाकियू की मासिक बैठक में 23 दिसंबर को दिल्ली कूच करने का निर्णय लिया गया। उन्होंने कहा कि नए कृषि कानूनों के वापस होने तक किसानों का आंदोलन जारी रहेगा। नए कृषि कानूनों को लेकर नारेबाजी भी की गई।
विज्ञापन

सोमवार को कलक्ट्रेट परिसर में आयोजित मासिक बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष चौधरी विनय कुमार ने कहा कि कड़ाके की ठंड में भी किसान सड़कों पर डटे हुए हैं। कहा कि केंद्र सरकार न सिर्फ आंदोलनरत किसानों की अनदेखी कर रही है, बल्कि किसानों की एकता को भी तोड़ने का प्रयास कर रही है। किसान किसी भी सूरत में नए कृषि कानूनों को स्वीकार नहीं करेंगे। उन्होंने कहा कि पूरे देश का किसान इस मुद्दे पर एकजुट है। किसानों की एकजुटता को तोड़ने का प्रयास कभी भी पूरा नहीं होगा। जनपद के किसान 23 दिसंबर (बुधवार) को बड़ी संख्या में दिल्ली कूच करेंगे। जिलाध्यक्ष चौधरी चरण सिंह ने कहा कि किसानों के उत्पीड़न को भारतीय किसान यूनियन किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं करेगी। अन्याय के खिलाफ किसानों का आंदोलन जारी रहेगा। इस दौरान जिला महासचिव चौधरी अशोक कुमार, संजय चौधरी, संजील, महीपाल सिंह, सतपाल सिंह, प्रदीप चौधरी, मनोज कुमार, सरदार भोला सिंह, शेरपाल राणा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें