फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमएसपी पर फसल खरीद का कानूनी प्रावधान हो: त्यागी

विज्ञापन
विज्ञापन
एमएसपी पर फसल खरीद का कानूनी प्रावधान हो: त्यागी
विज्ञापन

सहारनपुर। भारतीय किसान संघ के प्रदेश संयोजक (गन्ना) श्यामवीर त्यागी ने कहा कि केंद्र सरकार के कृषि कानूनों में बदलाव की जरूरत है। इनमें कृषि उत्पादों को न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीद करनेे का कानूनी प्रावधान होना चाहिए। साथ ही कृषि न्यायालय की भी स्थापना होनी चाहिए।
विज्ञापन

सोमवार को कलक्ट्रेट परिसर में आयोजित भारतीय किसान संघ की बैठक में उन्होंने कहा कि कृषि कानूूनों में किसान के फसल का अनुबंध हो न कि जमीन का। किसी भी बड़ी कंपनी या कॉरपोरेट घराने को किसान का दर्जा ना दिया जाए। यदि केंद्र सरकार इन सुझावों को कानून में शामिल कर ले तो भारतीय किसान संघ इसका समर्थन करने का तैयार है। जिलाध्यक्ष राहुल त्यागी ने कहा कि आंदोलन पर सरकार और किसान दोनों को सकारात्मक रुख अपनाकर वार्ता करनी चाहिए। जिला महामंत्री बिक्रम सिंह पुंडीर ने कहा कि पेराई सत्र शुरू हुए करीब दो महीने हो चुके हैं। इसके बावजूद प्रदेश सरकार गन्ना मूल्य घोषित नहीं कर पाई है। उन्होंने कहा कि भारतीय किसान संघ गन्ना मूल्य 365 रुपये प्रति क्विंटल घोषित करने की मांग करता है। जिला उपाध्यक्ष अनिल चौधरी आदि ने भी विचार रखे। इसके बाद उन्होंने सिटी मजिस्ट्रेट सुरेश कुमार सोनी को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान नीरज त्यागी, गौतम, राजपाल सिंह, इंतखाब प्रधान, राकेश, संजय, रणदीप राणा, सतपाल सैनी, अरूण चौधरी, प्रवीण शर्मा, विनोद, अमरनाथ धीमान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें