सहारनपुर। शब्बीरपुर गांव में 25 फरवरी को संत रविदास की जयंती पर शोभायात्रा परंपरागत रूट से निकालने की जिद पर अड़े अनुसूचित जाति के लोग शनिवार को ज्ञापन सौंपेंगे। उनका कहना है कि शोभायात्रा के लिए प्रशासन ने जो नया रूट निर्धारित किया है, उससे शोभायात्रा नहीं निकालेंगे।
एक दिन पहले ही शब्बीरपुर गांव के अनुसूचित जाति के लोगों ने चेतावनी दी थी कि यदि 21 फरवरी तक प्रशासन ने परंपरागत रूट से ही शोभायात्रा निकालने की अनुमति नहीं दी तो, वह लोग धर्म परिवर्तन कर लेंगे। शुक्रवार को प्रेस को जारी बयान में सुदेश कुमार ने कहा कि इस संबंध में प्रशासन के माध्यम से मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री के नाम शनिवार को ज्ञापन भेजा जाएगा। फिर 22 फरवरी को सभी लोग बैठक कर आगे की रणनीति बनाएंगे।