फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज मेगा वैक्सीनेशन डे, सवा लाख लोगों को लगेगा टीका

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। कोरोना रोधी वैक्सीन टीकाकरण को गति देने के लिए चिकित्सा विभाग आज मेगा वैक्सीनेशन डे मना रहा है। मेगा वैक्सीनेशन डे पर जनपद में 382 बूथों पर टीकाकरण होगा। टीकाकरण ग्राम पंचायतों में भी होगा। इस एक दिन में एक लाख 25 हजार 400 लोगों को टीका लगाने का लक्ष्य रखा गया है। इनमें 18 से 44 वर्ष की आयु के साथ ही 44 वर्ष से अधिक आयु के भी लोग शामिल हैं। अभिभावकों और महिलाओं के लिए अलग सत्र रहेंगे।
विज्ञापन

मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. संजीव मांगलिक ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गंगोह, झाड़वन, लखनौती, बुड्ढाखेड़ा तथा धानवा, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मुजफ्फराबाद तथा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फतेहपुर, खुजनावर, रामपुर खेड़ी, खुजनावर माजरी, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पुवांरका, हरोड़ा, सब सेंटर गंदेवड़ा, छज्जपुरा, मक्काबांस, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रामपुर मनिहारान, प्राथमिक विद्यालय घाटेड़ा तथा मदनूकी में 18 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के व्यक्तियों को टीका लगेगा। इसी प्रकार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सरसावा, चिलकाना, राजकीय मेडिकल कॉलेज, हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर खेड़ा मेवात, संगमौर, फिरोजाबाद, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र देवबंद, साखन खुर्द, नन्हेड़ा अस्सा, खडंजा तथा खजूरी, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नागल, तल्हेड़ी, पहाड़पुर तथा बढेड़ी कोली, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नकुड़, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र इस्लामनगर, नन्हेड़ा तथा अंबेहटा में भी 18 से अधिक आयु वर्ग के सभी व्यक्तियों को टीका लगेगा। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नानौता, नयागांव, उम्हरी मजबता तथा बडूली, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बेहट, शेखपुरा, मंगनपुरा तथा लांडा पुल, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सुनहेटी खड़खड़ी, नोजली, कोल्की कला में भी 18 से अधिक आयु वर्ग के सभी लोगों को टीका लगेगा।
सहारनपुर शहर में जिला चिकित्सालय, नेहरू मार्केट, यूपीएचसी हलालपुर, यूपीएचसी न्यू आवास विकास, यूपीएचसी मल्हीपुर, यूपीएचसी अशोक विहार, जिला महिला चिकित्सालय, पुलिस लाइन में टीकाकरण केंद्र रहेंगे। अभिभावक स्पेशल टीकाकरण केंद्र आशा मॉडर्न स्कूल में रहेगा, जहां 18 से 44 वर्ष के आयु वर्ग के अभिभावकों को टीका लगेगा। महिला स्पेशल टीकाकरण केंद्र भी आशा मॉर्डन स्कूल तथा राजकीय मेडिकल कॉलेज पिलखनी में रहेगा। यहां 18 से 44 आयु वर्ग की सभी महिलाओं को टीका लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें