फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज काला दिवस मनाएंगे भाकियू कार्यकर्ता

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। तीनों नए कृषि कानूनों को वापस लेने की मांग को लेकर चल रहे किसान आंदोलन के छह महीने पूरा होने के बावजूद मांगें पूरी नहीं होने से नाराज भाकियू कार्यकर्ता बुधवार को (आज) काला दिवस मनाएंगे। इसके तहत कार्यकर्ता अपने घरों एवं वाहनों पर काला झंडा लगाएंगे। हालांकि पहले भाकियू ने सरकार का पुतला दहन करने और बाइक रैली निकालने की भी घोषणा की थी। जिसे देर रात वापस ले लिया गया।
विज्ञापन

नए कृषि कानूनों की वापसी और न्यूनतम समर्थन मूल्य पर अनिवार्य खरीद के लिए कानून बनाने आदि की मांग को लेकर दिल्ली के गाजीपुर बॉर्डर पर पिछले छह महीने से किसान आंदोलनरत हैं। कृषि कानूनों को लेकर किसान नेताओं और केंद्र सरकार के मंत्रियों के बीच कई दौर की हुई वार्ता भी बेनतीजा साबित हुई। तमाम उतार चढ़ाव के बावजूद किसानों को आंदोलन दिल्ली गेट पर जारी हैं। जनपद से भी बड़ी संख्या में भाकियू कार्यकर्ताओं की आंदोलन में भागेदारी है। उन्होंने धरना स्थल पर जनपद के नाम एक अलग टेंट लगा रखा है। पिछले छह महीने से धरना देने के बावजूद मांगें पूरी नहीं होने से भाकियू कार्यकर्ताओं में सरकार के प्रति भारी रोष व्याप्त है। भारतीय किसान यूनियन के जिला प्रवक्ता रघुवीर सिंह ने बताया कि बुधवार (आज) को आंदोलन के छह महीने पूरे होने के पर भाकियू कार्यकर्ता अपने घरों और वाहनों पर विरोध स्वरूप काले झंडे लगाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें