फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज 72 बूथों पर 10600लोगों को लगेगा टीका

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। कोविड वैक्सीन टीकाकरण में आज (बृहस्पतिवार) जनपद में 72 बूथों पर टीकाकरण होगा। बृहस्पतिवार को 10600 लोगों को टीका लगाने का लक्ष्य रखा है, इनमें 18 से 44 आयु वर्ग तथा 45 और उससे अधिक आयु के लोग शामिल हैं। अभिभावकों और महिलाओं के लिए अलग से बूथ बनाए हैं।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. संजीव मांगलिक ने बताया सीएचसी गंगोह, पीएचसी तीतरों, सिकंदरपुर और कुंडाकला में 45 और उससे अधिक आयु वर्ग के लोगों को टीका लगेगा। सीएचसी गंगोह में 18 से 44 आयु वालों को भी टीका लगेगा। पीएचसी मुजफ्फराबाद तथा राष्ट्रीय विद्यापीठ छुटमलपुर में 18 से अधिक आयु वर्ग के व्यक्तियों को टीका लगेगा। सीएचसी पुवांरका और हरोड़ा में 18 से 44 आयु वर्ग के लोगों को टीका लगेगा।
सीएचसी रामपुर मनिहारान में 45 और उससे अधिक आयु तथा 18 से 44 आयु वर्ग के लोगों को टीका लगेगा। सीएचसी सरसावा, चिलकाना, राधा स्वामी सत्संग भवन पिलखनी, राजकीय मेडिकल कॉलेज, सीएचसी देवबंद, सीएचसी नागल, सीएचसी नानौता, सीएचसी सुनहेटी खड़खड़ी, सीएचसी बेहट और सीएचसी नकुड़ में 18 से 44 और 45 व उससे अधिक आयु के लोगों को टीका लगेगा। पीएचसी बडगांव में 45 और उससे अधिक आयु के लोगों का टीकाकरण होगा।
विज्ञापन

सीएचसी दबदलपुर, हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर कांकरकुई में 45 और उससे अधिक आयु वर्ग के लोगों को टीका लगेगा। जिला चिकित्सालय, नेहरू मार्केट तथा आशा माडर्न स्कूल में 45 आयु वर्ग से अधिक नागरिकों को प्रथम डोज का टीका लगेगा। जिला महिला अस्पताल में दूसरी डोज का वैक्सीनेशन होगा। 18 से अधिक आयु वर्ग के लोगों को जिला चिकित्सालय, नेहरू मार्केट तथा आशा माडर्न स्कूल, अर्बन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र आवास विकास, माहीपुरा, अशोक बिहार और बाजोरिया इंटर कॉलेज में प्रथम डोज का टीका लगेगा।
पुलिस लाइन, अर्बन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हलालपुर और जिला महिला अस्पताल में दूसरी डोज का टीका लगेगा। अभिभावक स्पेशल कोविड वैक्सीनेशन केंद्र बाजोरिया इंटर कॉलेज तथा आशा माडर्न स्कूल में 18 से 44 वर्ष के आयु वर्ग के अभिभावकों को टीका लगेगा। जनमंच, प्राइमरी स्कूल बेहट बस स्टैंड, जैन मंदिर सराफा बाजार तथा जिला जेल में 18 से 44 तथा 45 व उससे अधिक आयु के राजकीय कर्मचारियों, वाहन चालक, कंडक्टर, व्यापारियों को टीका लगेगा। महिला स्पेशल कोविड वेक्सीनेशन केंद्र एसएएम इंटर कॉलेज तथा राधा स्वामी सत्संग भवन पिलखनी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें