फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुशखबरी- आज से पटरी पर दौड़ेंगी 18 और ट्रेनें

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। कोरोना संक्रमण बढ़ने के बाद से बंद पड़ी ट्रेनें आज से पटरी पर आएंगी। इनमें कई पैसेंजर ट्रेन भी शामिल हैं। कुल 18 ट्रेनों का संचालन आज से बढ़ जाएगा, जिसके चलते यात्रियों को बहुत राहत मिलेगी।
विज्ञापन

अप्रैल माह में जब कोरोना संक्रमण बढ़ने लगा था तो ट्रेनों का संचालन बाधित हो गया था। सहारनपुर से दिल्ली, सहारनपुर से मुरादाबाद और सहारनपुर से हरिद्वार रेल मार्ग पर ट्रेनें बंद होने से यात्रियों की दिक्कत बढ़ गई थी। क्योंकि कारोबार अथवा अन्य कार्यों से जो लोग दिल्ली जाते हैं, उन्हें बस या अन्य साधनों से जाना पड़ रहा था। अब उत्तर रेलवे ने बृहस्पतिवार (एक जुलाई) से ट्रेनों का संचालन बहाल करने का निर्णय लिया है। इसके अलावा कुछ अन्य ट्रेनें 10 जुलाई तक शुरू हो जाएंगी।
उधर, उच्चाधिकारियों द्वारा ट्रेनों का संचालन बढ़ाने की सूचना स्थानीय रेलवे स्टेशन के अधिकारियों को भी भेजी तो यहां पर भी तैयारियां कर ली गईं। यात्रियों के आगमन के दौरान प्लेटफार्म पर जाने के लिए थर्मल स्क्रीनिंग कराई जाएगी तथा स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा एंटीजन टेस्ट भी कराया जाएगा। इसके साथ ही सोशल डिस्टेंसिंग की गाइडलाइन का पालन करने के लिए गोल घेरे भी बना दिए गए हैं।
विज्ञापन

अंबाला मंडल के सीनियर डीसीएम हरिमोहन ने बताया कि एक जुलाई से जिन ट्रेनों का संचालन होना है, उनसे संबंधित रेलवे स्टेशन के अधिकारियों को सूचना भेज दी गई है।
विज्ञापन

----- इन ट्रेनों का होगा संचालन
सहारनपुर - मुरादाबाद पैसेंजर
सहारनपुर - नंगल डैम पैसेंजर स्पेशल
सहारनपुर - दिल्ली पैसेंजर स्पेशल
जालंधर नई - दिल्ली इंटरसिटी एक्सप्रेस
अमृतसर - देहरादून लाहौरी एक्सप्रेस
जम्मू तवी - काठगोदाम गरीब रथ एक्सप्रेस
जम्मू तवी - कानपुर बर्फानी सुपरफास्ट एक्सप्रेस
जम्मू तवी - बरौनी मोरध्वज सुपरफास्ट एक्सप्रेस
जम्मू तवी - गुवाहाटी अमरनाथ एक्सप्रेस
जम्मू तवी - गुवाहाटी लोहित एक्सप्रेस
अमृतसर - लाल कुआं एक्सप्रेस
कामाख्या - श्री वैष्णो देवी कटरा सुपरफास्ट एक्सप्रेस
अंबाला कैंट - बरौनी हरिहर एक्सप्रेस
श्रीगंगानगर - हरिद्वार इंटरसिटी
अमृतसर - इंदौर एक्सप्रेस
चंडीगढ़ - इंदौर एक्सप्रेस साप्ताहिक
गाजीपुर सिटी - श्री माता वैष्णो देवी कटरा साप्ताहिक
डिब्रूगढ़ - चंडीगढ़ स्पेशल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें