फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नदी बचाने के लिए मिलने लगा समर्थन

Sun, 05 Jun 2016 11:28 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
ढमोला नदी बचाने के लिए हस्ताक्षर अभियान में भाग लेते लोग। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
ढमोला नदी को अतिक्रमण से मुक्त कराने के लिए अमर उजाला की ओर से चलाए जा रहे अभियान को शहर की जनता से सपोर्ट मिल रहा है। जनता का समर्थन जुटाने के लिए विभिन्न संगठनों की ओर से शहर में चलाए जा रहे हस्ताक्षर अभियान में पहुंचकर लोग हस्ताक्षर कर अपना समर्थन दे रहे हैं। ऐसे में अतिक्रमणकारियों के साथ ही नदी की जमीन पर कॉलोनियां काटने वालों की नींद उड़ी हुई है। 
विज्ञापन


प्रशासन की अनदेखी तथा संबंधित विभाग के अफसरों की मिलीभगत से ढमोला नदी पर पिछले करीब 20 साल से लगातार अतिक्रमण होता रहा है। लोग लगातार कूड़ा डालकर नदी के तटों पर कब्जा करते जा रहे हैं। हैरत की बात यह है कि अनेक भूमाफिया ने नदी की जमीन पर कॉलोनियां तक काटकर बेच दी, जिसके बावजूद प्रशासन और विभाग हाथ पर हाथ धरे बैठे रहे। 

तीन साल पहले पहाड़ों पर हुई भारी बारिश की वजह से नदी का जलस्तर बढ़ गया था। अतिक्रमण और कूड़े की वजह से पानी नदी को ओवरफ्लो कर कॉलोनियों में घुस गया था। इससे अनेक कॉलोनियों में बाढ़ आ गई थी। अनेक लोगों को जान और माल का नुकसान हुआ था।
विज्ञापन


इस बार भी मौसम वैज्ञानिक अच्छे मानसून की उम्मीद जता रहे हैं। ऐसे में यदि इस बार भी इस ओर ध्यान न दिया गया तो फिर से बाढ़ की स्थिति बन सकती है। इसी आशंका को देखते हुए अमर उजाला पिछले करीब 15 दिन से ढमोला नदी को अतिक्रमण और कचरे से मुक्ति दिलाने के लिए अभियान चला रहा है। 

अमर उजाला की मुहिम को प्रशासन ने भी गंभीरता से लिया है। डीएम पवन कुमार ने एडीएम-एफ के नेतृत्व में कमेटी का गठन कर अतिक्रमण हटाने के कड़े निर्देश दिए हैं। प्रशासन की टीम ने मौका मुआयना कर अतिक्रमण को चिह्नित भी कर लिया है, जिसे हटाने के लिए बरसात से पहले अभियान चलाया जाना है। 

उधर, अमर उजाला की इस मुहिम को शहर की जनता का भी पूरा सपोर्ट मिल रहा है। पहले से अमर उजाला के साथ आए शहर के पर्यावरणविद, पूर्व मंत्री, पूर्व विधायक, उद्यमी और व्यापारी अब जनता का समर्थन जुटाने के लिए हस्ताक्षर अभियान चला रहे हैं। 

रविवार को इंडियन इंडस्ट्रीज एंड बिजनेस एसोसिएशन की ओर से अंबाला रोड पर कैंप लगाया गया, जिसमें सैकड़ों की संख्या में पहुंचे लोगों ने हस्ताक्षर कर अभियान को समर्थन दिया। इस दौरान प्रदेशाध्यक्ष संजीव शर्मा, दानिश आजम, राजीव आनंद, मोनू कपूर, आशीष शर्मा, अर्पित शर्मा, शिवम भसीन, यतिन भसीन, शिवा, मान सिंह, दिनेश, विपिन सैनी आदि थे। 

उधर, सहारनपुर उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के महानगर अध्यक्ष विवेक मनोचा के नेेतृत्व में घंटाघर पर कैंप लगाया गया। कैंप को सफल बनाने में सुरेंद्र मोहन सिंह चावला, एसके दुआ, राजकुमार विज, नीरज जैन्, ऋषिराज धींगड़ा, सुशील त्यागी, अनिल बांगा, सतीश, अशोक नारंग, जसबीर सिंह, सूरज प्रकार, बीआर मदान, पुनीत चौहान आदि का सहयोग मिल रहा है। 

नदी पर कैसे हुआ अतिक्रमण 
सहारनपुर। समाजवादी पार्टी के पूर्व जिला प्रवक्ता डॉ. फुरकान अहमद गौरी ने ढमोला नदी पर हुए अतिक्रमण पर चिंता व्यक्त की है। साथ ही उन्होंने प्रशासन ने यह भी पूछा है कि नदी के तट पर अतिक्रमण हुआ किसकी शह पर है।

आरोप लगाया कि कुछ अधिकारियों ने भूमाफियाओं के साथ मिलकर नदी के तटों पर कब्जे करा दिए हैं, जिनको बेनकाब किया जाना चाहिए। उन्होंने कब्जाधारियों के साथ ही कब्जा दिलाने में साथ रहे लोगों पर भी कठोर कार्रवाई करने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें