अमर उजाला एजुकेशन फेयर लक्ष्य 2016 का रविवार को समापन हो गया। फेयर के दूसरे दिन भी हजारों मेधावियों ने प्रतिभाग किया। इंसाइट इंस्टीट्यूट की ओर से कराई गई परीक्षा में मेधावियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
इस परीक्षा में छात्र हर्षित गर्ग और लव गुप्ता ने प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं दसवीं और 12वीं कक्षा उत्तीर्ण करने वाले समस्त मेधावियों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। साथ ही कॅरियर काउंसिलिंग के जरिये बेहतर कॅरियर के टिप्स दिये गए।
कोर्ट रोड स्थित होटल द ताज में चल रहे एजुकेशन फेयर में दूसरे दिन सुबह से ही मेधावियों की भीड़ उमड़नी शुरू हो गई थी। पश्चिमी उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के विख्यात इंस्टीट्यूट की टीम ने छात्र-छात्राओं को बेहतर कॅरियर की जानकारी दी।
शहर से देहात तक के मेधावियों ने रिकार्ड तोड़ पंजीकरण कराकर प्रतिभाग किया। छात्र-छात्राओं ने विभिन्न इंस्टीट्यूट के स्टॉल्स पर पहुंचकर विभिन्न कोर्स की जानकारी ली। विद्यार्थियों को काउंसिलिंग के जरिये आगे की पढ़ाई हेतु बेहतर टिप्स दिए गए।
दिशा भारती कॉलेज से राजीव अग्रवाल ने विद्यार्थियों को अपनी कमजोरियां समझकर उन्हें दूर करने के पश्चात आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। ग्राफिक ऐरा की टीम ने काउंसिलिंग के जरिये विद्यार्थियों द्वारा पूछे गए प्रश्नों के उत्तर देकर उनकी जिज्ञासाओं को दूर किया। साथ ही उन्हें बेहतर कॅरियर के टिप्स दिए।
इंसाइट इंस्टीट्यूट की ओर से आयोजित कराई गई परीक्षा में उत्तीर्ण मेधावियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस परीक्षा में रेनबो स्कूल के छात्र लव गुप्ता और लार्ड महावीरा एकेडमी के हर्षित गर्ग प्रथम, केपीएस के उदित गोयल द्वितीय, जीएनजी के समीर तृतीय एवं एसएएम के केशव गोयल चतुर्थ स्थान पर रहे।
इन इंस्टीट्यूट का रहा सहयोग
ग्राफिक्स एरा यूनिवर्सिटी, ग्लोकल विश्वविद्यालय, एचपी, हीरो, जीएलए यूनिवर्सिटी, मंगलायतन यूनिवर्सिटी, देवभूमि कॉलेज, दिशा भारती कॉलेज, पंडित आरसी शर्मा पैरा मेडिकल कॉलेज, नेशनल मेडिकल कॉलेज, शिवालिक इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी, हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी, जेबीआईटी, देवभूमि कॉलेज देहरादून, सुभारती यूनिवर्सिटी, साईं इंस्टीट्यूट, बीएफआईटी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट, पारले मेक्सिटॉस, क्वांटम कॉलेज, तारावती इंस्टीट्यूट, कोर, डीबीआईटी, यूसीएसटी, इनसाइड इंस्टीट्यूट, सिमरन कंसलटेंसी।
बच्चे बोले, सोच-समझकर बनाएंगे कॅरियर
एजुकेशन फेयर में आए छात्र-छात्राओं ने वहां मौजूद कालेज और विश्वविद्यालयों से जुड़ी जानकारी ली। कॅरियर के जुड़े संशय पर सेमिनार में विशेषज्ञों से चर्चा की। इसके बाद बच्चों का कहना है कि एजुकेशन फेयर में आने से उन्हें काफी लाभ मिला है। अब पूरी तरह से सोच समझकर कॅरियर का चयन करेंगे।