सरसावा पुलिस द्वारा पकड़े गए टायर चोर
- फोटो : SAHARANPUR
सरसावा (सहारनपुर)। एक सप्ताह पूर्व भाजपा सभासद के ट्रक से टायर चोरी करने वाले दो चोर पुलिस के हत्थे चढ़ गए। आरोपियों के पास से चोरी किए गए टायर तथा ढुलाई में प्रयुक्त की गई इनोवा गाड़ी के अलावा तीन कारतूस सहित दो तमंचे भी बरामद किए गए है।
अंबाला रोड पर पेट्रोल पंप के समीप भाजपा सभासद वीर सिंह चौधरी का आवास ह, जिसके बाहर उन्होंने अपना ट्रक खड़ा कर रखा था। एक सप्ताह पूर्व चोर ट्रक के पहिए तथा रिम निकाल कर इनोवा गाड़ी में ले गए। चोरी की यह वारदात घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। शुक्रवार को चिलकाना तिराहे के समीप चोरी में प्रयुक्त इनोवा गाड़ी पर पुलिस को नजर आई तो पुलिस ने फौरन गाड़ी रुकवाते हुए थाने ले आई। इनोवा चालक शाहरुख तथा आरिफ पुत्र छोटन निवासी नागल की निशानदेही पर चोरी किए गए टायर तथा रिम भी बरामद हो गए। गाड़ी से पुलिस ने दो तमंचे तथा तीन कारतूस भी बरामद किए। थानाध्यक्ष अमित शर्मा ने बताया कि आरोपियों का चालान किया है।