फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

30 फुट ऊंची मस्जिद से गिरा युवक, हालात गंभीर

विज्ञापन
पुराना चिलकाना बस अड्डे के पास मस्जिद से गिरकर घायल हुआ युवक। - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
सहारनपुर। थाना मंडी क्षेत्र में पुराना चिलकाना बस अड्डे के पास बृहस्पतिवार देर रात करीब 30 फुट ऊंची मस्जिद से गिरकर युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। बाद में उसे जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। परिजनों का कहना है कि वह काफी समय से मानसिक रूप से परेशान रहता है और उसे अक्सर दौरे भी पड़ते हैं।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में युवक दिलावर के साथ पहुंची उसकी मां रिहाना ने बताया कि कुछ लोगों ने क्षेत्र की अली मस्जिद से गिरते हुए दिलावर को देखा। तब उन्हें घटना के बारे में पता चला। रिहाना के मुताबिक दिलावर काफी समय से मानसिक रूप से परेशान चल रहा है। वह अक्सर कहीं भी चल देता है और कुछ भी कर देता है। उसे अक्सर दौरे भी पड़ते हैं। इन्हीं हालात में यह हादसा हो गया है। वहीं, क्षेत्र के कुछ लोगों का कहना था कि दिलावर मस्जिद से कूदा है। इसके बाद वह बुरी तरह घायल हुआ है। फिलहाल जिला अस्पताल में उसका उपचार जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें