फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सखी सहेली प्रशिक्षण में स्वस्थ रहने के दिए गुर

विज्ञापन
आंगनबाड़ी केंद्र पर बच्चे का वजन करती जरीला कार्यक्रम अधिकारी आशा त्रिपाठी। - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
सहारनपुर। बाल विकास परियोजना विभाग की ओर से शहर में सखी-सहेली प्रशिक्षण कार्यक्रम की शुरूआत की गई। इसके अलावा राष्ट्रीय पोषण माह के तहत अलग-अलग ब्लॉकों में जिला कार्यक्रम अधिकारी आशा त्रिपाठी ने कुपोषण के खात्मे के प्रति लोगों को जागरूक किया।
विज्ञापन

नवाबगंज स्थित प्राथमिक विद्यालय परिसर में तीन दिवसीय कार्यक्रम की शुरूआत सीडीपीओ डाक्टर अनीता सोनकर ने की। इसके तहत किशोरियों को स्वस्थ रहने के लिए योगाभ्यास का प्रशिक्षण दिया गया। योग प्रशिक्षक मनोज, जयकार सैनी ने विभिन्न आसन और व्यायाम का अभ्यास कराया गया। जिला प्रोबेशन कार्यालय से जिला समन्वयक रुपाली बालिकाओं, युवतियों और महिलाओं के लिए सुरक्षा को लेकर चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी दी। डाक्टर अनीता सोनकर ने साफ-सफाई, स्वच्छता और पोषण युक्त भोजन लेने के प्रति प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि समय-समय पर आयरन की गोलियों का सेवन करें। इसके लाभ और दवा लेने के बारे में जानकारी दी। इस दौरान अलका, रीता सैनी, अरुणा चौधरी, अंजली गर्ग शामिल रहे। उधर, जिला कार्यक्रम अधिकारी आशा त्रिपाठी ने राष्ट्रीय पोषण माह के तहत विभिन्न जगहों पर आयोजित हुए कार्यक्रम के दौरान कुपोषण के खात्मे के प्रति लोगों को जागरूक किया। पोषण वाटिका के माध्यम स्वस्थ रहने के टिप्स दिए। इसके साथ ही बच्चों का वजन किया गया और उनके अभिभावकों को भी बच्चों की देखभाल प्रति जागरूक किया।

नवाबगंज स्थित प्राथमिक विद्यालय में सखी-सहेली कार्यक्रम के योगाभ्यास का प्रशिक्षण लेती किशोरि?- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें