फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जन शिकायतों का समय से करें निस्तारण : डीएम

विज्ञापन
बेहट में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में समस्याएं सुनते डीएम एसएसपी - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
बेहट (सहारनपुर)। डीएम अखिलेश सिंह और एसएसपी डॉ. एस चन्नप्पा ने मंगलवार को तहसील में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में 104 शिकायतें आई, इनमें से पांच शिकायतों का मौके पर निस्तारण हुआ।
विज्ञापन

मंगलवार को तहसील सभागार में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में डीएम ने कहा शिकायतों का समय से निस्तारण करें और हर शिकायत के निस्तारण से संबंधित पूरा ब्योरा रजिस्टर में दर्ज होना चाहिए। उनके समक्ष शाहपुर बांस के अमित कुमार ने गांव के ही एक व्यक्ति के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने कहा अकबरपुर बांस की आबादी के पास आरोपी ने अपनी जमीन से 2018-19 में 70 फुट गहराई तक अवैध खनन कराया। यह गड्ढे अब लोगों के लिए मुसीबत का सबब बने हुए हैं। शिकायत करने के बाद भी समस्या का समाधान नहीं हुआ है। साढ़ौली कदीम के किसान अभिनंदन ने कहा कि वह नियमानुसार पंजीकरण कराने केे बाद निर्धारित तिथि नौ नवंबर को अपना धान क्रय केन्द्र पर लेकर गया, लेकिन उसका धान आज तक नहीं तौला।
कुरड़ी खेड़ा के उमरदीन ने अपने ही रिश्ते के एक भाई पर उसके हाशिए का पेड़ काटने का आरोप लगाया। उसने बताया पुलिस को शिकायत की, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। एसएसपी ने तत्काल एसओ बिहारीगढ़ को कार्रवाई करने के निर्देश दिए। एक दिव्यांग ने पेंशन न मिलने की शिकायत की। इसमें सीडीओ प्रणय सिंह, सीएमओ डॉ. बीएस सोढ़ी, एसडीएम दीप्ति देव यादव आदि अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

डीएम-एसएसपी ने संपूर्ण समाधान दिवस के बाद हैदरपुर उर्फ हिंदूवाला में संचालित खनन पट्टे का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने जीपीएस सिस्टम, सीसीटीवी कैमरे और कांटा चेक किया, जो सही पाया गया। उन्होंने यह भी जांच की कि खनन कार्य सीमांत क्षेत्र से बाहर तो नहीं हो रहा है। इसके बाद उन्होंने बालाजी स्टोन क्रेशर पर भी जांच की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें