फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज तक केवल एक ओलंपियन दे सका है सहारनपुर

विज्ञापन
सहारनपुर का स्टेडियम - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
आज तक केवल एक ओलंपियन दे सका है सहारनपुर
विज्ञापन

सहारनपुर। खेलों को लेकर तमाम योजनाएं चलाए जाने और प्रत्येक वर्ष मोटा पैसा खर्च करने के बावजूद सहारनपुर जैसे शहरों से खेल प्रतिभाएं उस स्तर की नहीं निकल रही हैं, जैसी होनी चाहिए। आज तक सहारनपुर मात्र एक ओलंपियन दे सका है। इसका कारण पर्याप्त मैदान, सुविधाएं और कोच का न होना है।
जूडोका अकरम शाह सहारनपुर के इकलौते ओलंपियन हैं, जिन्होंने 2004 में एथेंस ओलंपिक में भाग लिया था। इन्हें नौवां स्थान मिला था। इससे पहले 2003 में अकरम शाह को अर्जुन अवार्ड भी मिल चुका था। उनके बाद कोई खिलाड़ी ओलंपिक तक नहीं पहुंचा। इसके अनेक कारण हैं। पहला यह कि जिले में खेलों के लिए बेहतर माहौल नहीं है। दूसरा, पर्याप्त मैदान नहीं हैं। डॉ. भीमराव आंबेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम का क्षेत्रफल इतना कम है कि इसमें एक साथ कई खेलों का प्रशिक्षण नहीं चल सकता है। तीसरा, प्रशिक्षकों की भारी कमी। अनेक खेल ऐसे हैं, जिनके प्रशिक्षक आज तक नहीं मिले हैं। अब स्टेडियम में अंतरराष्ट्रीय स्तर का सिंथेटिक ट्रैक बन रहा है, जिसके बाद एथलेटिक्स खिलाड़ियों के निखरने की उम्मीद है। अन्य खेलों को भी सुविधाओं की दरकार है।
विज्ञापन

प्रशिक्षकों की मौजूदा स्थिति
डॉ. आंबेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम में हैंडबॉल, जूडो, स्वीमिंग और टेबिल टेनिस खेलों में ही स्थायी प्रशिक्षक हैं। क्रिकेट कोच रहे अब्दुल अहद का लॉकडाउन से पहले स्थानांतरण हो चुका है। इनके अलावा एथलेटिक्स, हॉकी, वेटलिफ्टिंग, ताईक्वांडो के प्रशिक्षकों का एक अप्रैल को नवीनीकरण होना था, मगर लॉकडाउन की वजह से वह भी नहीं हो सका है।
10 साल में भी पूरा नहीं हो पाया स्पोर्ट्स कालेज का निर्माण
करीब 10 वर्ष पहले बसपा सरकार में सहारनपुर को स्पोर्ट्स कॉलेज मिला था। इसके लिए बेहट क्षेत्र के शेरुल्लागढ़ में जमीन फाइनल की गई थी। काम भी शुरू कर दिया गया था, मगर लचर व्यवस्थाओं के चलते आज तक निर्माण पूर्ण नहीं हो सका है।
विज्ञापन

खेलों के लिए अब सुविधाएं बेहतर हो रही हैं। स्टेडियम में सिंथेटिक ट्रैक बन रहा है। डॉ. आंबेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम प्रदेश का पहला सिंथेटिक ट्रैक वाला सरकारी स्टेडियम होगा। स्पोर्ट्स कॉलेज को लेकर डीएम ने तीन दिन पहले ही बैठक ली है। काम जल्द शुरू होगा। जूूडो छात्रावास हमारे पास है, जहां से अच्छे खिलाड़ी निकले हैं।
-प्रेम कुमार, प्रभारी क्षेत्रीय खेल अधिकारी

स्पोटर्स कॉलेज- फोटो : SAHARANPUR

पूर्व ओलंपिक खिलाडी अकरम शाह- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें