फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: कांवड़ यात्रा को लेकर सुरक्षा इंतजाम कड़े, अंतिम चरण में सुंदरीकरण कार्य

विज्ञापन
गागलहेड़ी से अपने पिता के साथ  कांवड़ लेकर गुजरता दस वर्षीय हिमांशु। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गागलहेड़ी। सावन की कांवड़ यात्रा को सकुशल, सुरक्षित एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन ने व्यापक सुरक्षा व्यवस्था लागू कर दी है।
हरिद्वार से गंगाजल लेकर हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश समेत विभिन्न राज्यों की ओर जाने वाले शिवभक्तों की सुरक्षा के मद्देनजर यूपी-उत्तराखंड सीमा से लेकर हरियाणा सीमा तक अस्थायी कांवड़ पुलिस चौकियां स्थापित कर दी गई हैं। सभी चौकियों पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती कर उन्हें पूरी तरह सक्रिय कर दिया गया है।
विज्ञापन

सीओ सदर विकास प्रताप चौहान ने बताया कि यात्रा मार्ग पर लगातार निगरानी रखी जाएगी। संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात रहेगा, जबकि गश्त बढ़ाने के साथ यातायात व्यवस्था को भी सुचारू बनाए रखने के लिए विशेष प्रबंध किए गए हैं। उधर, कस्बे और कांवड़ यात्रा मार्ग पर आकर्षक स्वागत द्वार बनाए गए हैं, जिन्हें रंग-बिरंगी विद्युत झालरों और सजावटी लाइटों से भव्य रूप दिया जा रहा है।
विज्ञापन

ट्रांसफार्मरों पर लगाए सुरक्षा जाल
रामपुर मनिहारान। कांवड़ यात्रा को सकुशल संपन्न कराने के लिए पावर कॉरपोरेशन ने दिल्ली हाईवे पर बिना सेफ्टी कवर के लगे विद्युत ट्रांसफार्मरों पर लोहे के सुरक्षा जाल लगाने का कार्य शुरू कर दिया है। जिससे कि किसी भी प्रकार की दुर्घटना या करंट लगने जैसी घटना से बचाव किया जा सके। निगम के अधिकारी हाईवे का निरीक्षण कर संवेदनशील स्थानों पर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने में जुटे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें