आज से शुरू होगी टिकट बुकिंग
सहारनपुर। उत्तर रेलवे की ओर से 12 सितंबर से शुरू हो रही ट्रेनों के लिए बृहस्पतिवार से टिकट बुकिंग की जाएगी। इसके लिए आरक्षण खिड़कियां सुबह 10 बजे से खोल दी जाएंगी।
रेलवे आरक्षण अधिकारी प्रदीप गिल्होत्रा ने बताया की सोशल डिस्टेंस के साथ टिकट बुकिंग की प्रक्रिया पूरी कराई जाएगी। सहारनपुर से अमृतसर डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस और धनबाद एक्सप्रेस ट्रेनें गुजरेंगी। इससे पहले छह ट्रेनें चल रही थीं। इसके अलावा रेलवे की गाइडलाइन के अनुरूप ऑनलाइन आरक्षण भी जारी रहेगा।