फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन जोनल, सात सेक्टर मजिस्ट्रेट नियुक्त किए

Wed, 26 Oct 2016 01:43 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
नगर पालिका परिषद देवबंद के लिए तीन नवंबर को होने वाले उप चुनाव के लिए जिला प्रशासन ने तैयारी तेज कर दी है। चुनाव को निष्पक्ष, शांतिपूर्ण कराने के लिए तीन जोनल और सात सेक्टर मजिस्ट्रेट नियुक्त किए गए हैं। 
विज्ञापन


उप चुनाव को संपन्न कराने के लिए देवबंद को तीन जोन में बांटा गया है। जोन मुख्यालय-1 एचएवी इंटर कॉलेज देवबंद के लिए पीके मित्तल, जोन मुख्यालय-2 कोतवाली देवबंद के लिए नरेंद्र कुमार तथा जोन मुख्यालय-3 कार्यालय गन्ना सोसायटी रेलवे रोड देवबंद के लिए मधुर सिंह को जोनल मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया है।

राजेश्वर द्विवेदी, अरुण दत्त शर्मा, अरुणेश प्रसाद सिंह, संतोश कुमार, यश कुमार वर्मा, हरेंद्र सिंह और प्रवीण कुमार को सेक्टर मजिस्ट्रेट बनाया गया है। इनके अलावा विनोद कुमार मिश्रा को आरक्षित जोनल तथा सुभाष सोनकर और सुनील कुमार को आरक्षित सेक्टर मजिस्ट्रेट बनाया गया है।
विज्ञापन


सभी जोनल और सेक्टर मजिस्ट्रेट का 27 अक्तूबर की पूर्वाह्न 11 बजे जनमंच प्रेक्षागृह में प्रशिक्षण होगा। जिला निर्वाचन अधिकारी/डीएम शफकत कमाल ने सभी अधिकारियों को जिम्मेदारी को गंभीरता के साथ निर्वहन करने के निर्देश दिए हैं। 

21 स्टेटिक मजिस्ट्रेट नियुक्त 
देवबंद। उप चुनाव के लिए 21 स्टेटिक मजिस्ट्रेट भी नियुक्त किए गए हैं। इनमें डॉ. अकील अहमद, राहुल सिंह परमार, विजेंद्र पाल, डीसी बिष्ट, अवध कुमार, संतोष कुमार त्रिपाठी, वीर विक्रम गौड़, पुष्पेंद्र शर्मा, डॉ. रविंद्र कुमार, राजीव कुमार, रवि कुमार, आदित्य मिश्रा, डॉ. राकेश कुमार शर्मा, नरेशपाल सिंह, अशोक कुमार, धर्मेंद्र कुमार, डॉ. बिशन सिंह विकल, दिनेश कुमार गुप्ता, डॉ. वीके सिंह, ललित मोहन सुंद्रियाल और रमेश कुमार सिंह शामिल है। डीएम शफकत कमाल ने सभी को तीन नवंबर को मतदान केंद्रों पर उपस्थित होकर शांति व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें