सहारनपुर। कर संबंधी समस्याओं के निराकरण के लिए नगर निगम में बृहस्पतिवार को जनसुनवाई का आयोजन किया गया। इसमें कुल सात शिकायतें पहुंची। छह शिकायत अकेले आईटीसी रोड स्थित पंत एनक्लेव की रही।
यहां के लोगों ने जनसुनवाई में अधिकारियों को बताया कि उनके पास जीआईएस आधारित बिल भेजे गए हैं, जिनमें तीन-तीन साल कर टैक्स लगाया गया है, जबकि उनके मकान बने ही एक साल हुआ है। उन्होंने शिकायती पत्र के साथ मकान के मुहूर्त के फोटो और बिजली कनेक्शन की रसीद भी लगाई थी।
एक महिला सड़क दूधली से पहुंची थी। उन्होंने बताया कि वह कैंसर पीड़ित है। नगर निगम ने अधिक टैक्स लगा दिया है कम करा दें। सभी मामलों में जांच के आदेश मुख्य कर निर्धारण अधिकारी संगीता गुप्ता द्वारा दिए गए। जनसुनवाई में कर निर्धारण अधिकारी श्रुति माहेश्वरी, कर अधीक्षक सुधीर शर्मा, लिपिक रामकुमार मौजूद रहे। संवाद