फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: एक्सप्रेसवे पर आपत्तिजनक शब्द लिखने के मामले में तीन का चालान

Fri, 13 Mar 2026 12:37 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बिहारीगढ़। एक पखवाड़े पूर्व थाना क्षेत्र में ग्रीन एक्सप्रेसवे की एलिवेटेड रोड की दीवार आपत्तिजनक शब्द लिखने के मामले में पुलिस ने दो महिलाओं सहित तीन लोगों के खिलाफ शांति भंग की कार्रवाई की है। पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया।
विज्ञापन

बता दें कि करीब दो सप्ताह पूर्व हिंदू संगठन से जुड़े लोगों द्वारा यह रोड मुसलमानों के लिए नहीं है लिख दिया गया था। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज करते हुए आरोपियों की पहचान की। इसके बाद सुलेखा निवासी चंद्र नगर, कोतवाली देहरादून, शारदा निवासी भूपखेड़ी मुजाहिदपुर थाना रतनपुरी जनपद मुजफ्फरनगर, हाल निवासी सुभाष नगर थाना क्लेमेंट टाउन देहरादून तथा जितेंद्र राघव निवासी मानव केंद्र सुभाष नगर थाना क्लेमेंट टाउन देहरादून के खिलाफ शांति भंग की आशंका में कार्रवाई की गई। थाना पुलिस ने बताया कि तीनों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें