फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरी के सामान सहित तीन बदमाश पकड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
छुटमलपुर। फतेहपुर थाना पुलिस ने रविवार की रात जनहित डिग्री कॉलेज के पास से तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से चोरी का बैटरा, बाइक और अवैध असलहे बरामद किए गए हैं।
विज्ञापन

एसओ मनोज चौधरी ने बताया कि 12 जुलाई की रात नवीन मंडी रसूलपुर कलां से बदमाशों ने अनुज गोयल पुत्र वासीराम की दुकान के ताले तोड़ कर इंवर्टर और बैटरा चोरी कर लिया था। इसकी रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने पूर्व में एक आरोपी को पकड़ा। पूछताछ के बाद साथी सम्मोद कुमार पुत्र वेदप्रकाश, पंकज पुत्र कृष्णपाल शर्मा निवासीगण ग्राम खुब्बनपुर थाना भगवानपुर जिला हरिद्वार, अनुज उर्फ काला पुत्र ओमप्रकाश निवासी मौहल्ला इकरामिया एक मीनारा मस्जिद वाली गली कस्बा व थाना रामपुर मनिहारन फरार चल रहे थे। रात दस बजे रुड़की रोड स्थित बाईपास पर पुलिस ने तीनों आरोपियों को दबोच लिया। इनके कब्जे से दो तमंचे 315 बोर, चार कारतूस 315 बोर व दो खोखा, एक बैटरा, बिना नंबर की बाइक बरामद की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें