फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेल भरो आंदोलन में जा रहे सपा रालोद नेताओं को रोका

विज्ञापन
नानौता में रोके जाने पर सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते सपाई - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
जेल भरो आंदोलन में जा रहे सपा रालोद नेताओं को रोका
विज्ञापन

गंगोह। कैराना विधायक द्वारा सोमवार को जेल भरो आंदोलन में भाग लेने जा रहे सपा, रालोद नेताओं व कार्यकर्ताओं को पुलिस ने धारा 144 का हवाला देकर रोक लिया। इन लोगों को पुलिस ने उनके घरों में ही नजरबंद कर दिया है।
विज्ञापन

कैराना विधायक नाहिद हसन द्वारा दो नवंबर को जेल भरो आंदोलन की घोषणा की गई थी। इस आंदोलन को लेकर पुलिस प्रशासन सुबह से ही अलर्ट था। पुलिस ने शामली सीमा पर भी चौकसी बढ़ा दी थी। रालोद नेता हाजी सलीम नदीम कुरैशी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं का एक जत्था कैराना जाने के लिए निकला। पता लगने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और धारा 144 का हवाला देकर उन्हें रोक लिया। निरीक्षक विपिन मौर्य के नेतृत्व में पहुंचे पुलिस दल ने उन्हें घर पर ही नजरबंद कर दिया। सपा नेता इरफान अलीम को भी रोक लिया गया। कोतवाली प्रभारी यज्ञ दत्त शर्मा ने बताया कि इस समय जनपद में धारा 144 लगी हुई है। बिना अनुमति किसी को भीड़ इकट्ठा नहीं करने दी जाएगी। नजरबंदी पर उन्होंने कहा कि अधिकारियों के निर्देश पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें