फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लूट की वारदात करने वाले तीन बदमाश पकड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
बेहट। कोतवाली पुलिस व सर्विलांस की टीम ने तीन दिन पूर्व गंदेवड़-चिलकाना रोड पर गांव रसूलपुर के पास हुई लूट की घटना का खुलासा किया है। पुलिस ने लूट की घटना में शामिल तीन बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए बदमाशों के कब्जे से लूटी गई मोटर साइकिल, 4500 रुपये की नकदी, एक तमंचा, दो कारतूस बरामद किए हैं।
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि 13 मार्च को गांव रसूलपुर और कवादपुर के बीच थाना मिर्जापुर क्षेत्र के गांव नौगांवा निवासी यूनुस व उसके चचेरे भाई मुंतजिर से बाइक सवार तीन बदमाशों ने 9500 रुपये, दो मोबाइल व मोटर साइकिल लूटी गई थी। उन्होंने बताया, कि सोमवार को घटना में शामिल तीन बदमाशों को गंदेवड़-हथनीकुंड बैराज रोड पर शराब के ठेके के पास से गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार किए गए बदमाश बिलाल पुत्र जमशैद निवासी गांव टोडरपुर थाना चिलकाना, नौशाद उर्फ पप्पू पुत्र इकबाल निवासी गांव नथमलपुर थाना चिलकाना एवं श्याम सिंह पुत्र प्रकाश चंद निवासी गांव दौलतपुर थाना बेहट से लूटी गई बाइक व 4500 रुपये की नकदी, एक तमंचा और दो जिंदा कारतूस बरामद किए है। पुलिस पूछताछ में बिलाल ने बताया, कि उन्होंने लूट की वारदात श्याम सिंह व नौशाद उर्फ पप्पू की सूचना पर अपने साथी अकरम पुत्र नौशाद निवासी गांव टोडरपुर थाना चिलकाना व एजाज पुत्र बाबू निवासी गांव दुमझेड़ा थाना चिलकाना के साथ मिलकर की थी। इसके अलावा बिलाल ने बताया, कि उसने गांव थरौली रजबहा पटरी एवं भारत गैस के पास अपने साथी तनवीर उर्फ लाखन पुत्र महफूज निवासी गांव दुमझेड़ा थाना चिलकाना व भूरा निवासी बड़ा दुमझेड़ा थाना चिलकाना के साथ मिलकर एक व्यक्ति पर छुरे से हमला कर तीस हजार रुपये की नकदी एवं मोटर साइकिल लूटी थी। पुलिस ने तीनों आरोपियों को न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें