फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोर गैंग के तीन सदस्य गिरफ्तार

विज्ञापन
थाना कुतुबशेर पुलिस द्वारा पकड़े गए चोर - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
चोर गैंग के तीन सदस्य गिरफ्तार
विज्ञापन

सहारनपुर। शहर के एक बैंक्वेट हाल से आर्टिफिशियल जेवरात चोरी करने वाले चोर गैंग के तीन सदस्यों को थाना कुतुबशेर पुलिस ने गिरफ्तार किया। आरोपियों के पास से चोरी से संबंधित जेवरात बरामद हुए हैं।
एसपी सिटी राजेश कुमार ने बताया कि दाऊद सराय निवासी मो. आमिर ने दो दिन पूर्व थाना कुतुबशेर में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। आमिर ने बताया था कि क्षेत्र में एक बैंक्वेट हाल में उसकी साली का शादी समारोह चल रहा था। इस दौरान चोरों ने परिवार की महिलाओं की आर्टिफिशियल ज्वैलरी से भरा बैग चोरी कर लिया। एसपी सिटी ने बताया कि थाना कुतुबशेर पुलिस ने मानकमऊ क्षेत्र से साकिब, आमिर निवासी मानकमऊ और जुनैद निवासी रुड़की को गिरफ्तार किया। आरोपियों की निशानदेही पर चोरी के आर्टिफिशियल जेवरात बरामद किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

160 ग्राम चरस के साथ आरोपी गिरफ्तार
सहारनपुर। थाना कुतुबशेर पुलिस ने 160 ग्राम चरस के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया। एसपी सिटी राजेश कुमार ने बताया कि गंगोह रोड से संदीप निवासी लेबर कालोनी को पकड़ा गया, जिसके पास से 160 ग्राम चरस बरामद हुई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें