फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: बाइकों की टक्कर में तीन घायल, किया रेफर

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी तल्हेड़ी बुजुर्ग। तल्हेड़ी बुजुर्ग में दो बाइकों की टक्कर में तीन लोग घायल हो गए, जिन्हें सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां से प्राथमिक उपचार के बाद सभी को हायर सेंटर रेफर कर दिया।
विज्ञापन

रविवार को गाजियाबाद के गोविंदपुर निवासी रियांशु प्रभाकर अपने हापुड़ के अशोडा गांव निवासी सुफियान के साथ बाइक पर सहारनपुर जा रहे थे। जब वह तल्हेड़ी स्थित सोमदत्त डिग्री कॉलेज के समीप पहुंचे तो उनकी बाइक सामने से आ रही दूसरी बाइक से टकरा गई। इसमें रियांशु और सुफियान के अलावा दूसरी बाइक पर सवार तल्हेड़ी बुजुर्ग निवासी सुनील उर्फ चीनू घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया।
वहां से प्राथमिक उपचार के बाद तीनों को हायर सेंटर रेफर कर दिया। पुलिस का कहना है कि घायलों के परिजनों को सूचना दी गई है, तहरीर मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें