फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्रांडेड कंपनी के नाम से नकली जींस बनाने वाली तीन फैक्टरी पकड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
-- पुलिस ने 473 जींस और 489 टैग बरामद
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। देहात कोतवाली पुलिस ने छापा मारकर ब्रांडेड कंपनी के नाम से नकली जींस बनाने वाली तीन फैक्टरी पकड़ी है। तीनों फैक्टरी से 473 जींस और 489 टैग बरामद हुए हैं। कंपनी के अधिकारी और पुलिस ने आरोपियों से पूछताछ की है। फिलहाल किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया।
एसपी सिटी राजेश कुमार ने बताया कि देहात कोतवाली प्रभारी मनोज चहल को लेवाइस कंपनी के गुरुग्राम से आए अधिकारी आकाश शर्मा ने कंपनी के नाम पर क्षेत्र में नकली जींस बनाकर बाजार में सप्लाई करने की जानकारी दी। इसके बाद पुलिस टीम ने कृष्णा कॉलोनी में फैक्टरी मालिक मोनू के यहां से कंपनी का फर्जी टैग लगाकर जींस का निर्माण होते पाया। इसी तरह हनुमाननगर कॉलोनी में मालिक मन्नान के द्वारा भी कंपनी के फर्जी टैग लगाकर जींस बनाई जा रही थी। इसके अलावा ग्राम नाजिरपुरा में फैक्टरी मालिक सर्वेश निवासी नाजिरपुरा कंपनी के टैग लगाकर नकली जींस बना रहा था। तीनों के यहां से पुलिस ने नकली टैग लगी 473 जींस और 489 टैग बरामद किए हैं। किसी आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई है। मौके पर काम कर रहे लोगों से पुलिस ने पूछताछ की है। आरोपियों के खिलाफ देहात कोतवाली में कॉपीराइट अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

-----------------
छह माह से चल रही थीं फैक्टरियां
ब्रांडेड कंपनी के नाम से नकली जींस बनाने की फैक्टरी छह माह से चल रही थी। आरोपी नकली टैग तैयार कराते थे। इसके बाद जींस पर लगाकर बाजार में सप्लाई करते थे।
विज्ञापन

--------------
कई दुकानदार रडार पर
आरोपी जींस बाजार में जिन दुकानदारों को सप्लाई करते थे, पुलिस की रडार पर वह भी आ गए हैं। एसपी सिटी राजेश कुमार का कहना है कि छह माह किन-किन दुकानों पर ब्रांडेड कंपनी की नकली जींस बेची गई है, उसका भी पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें