फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख और घायल को मिलेंगे 50 हजार

विज्ञापन
विज्ञापन
-- पटाखा फैक्टरी में विस्फोट का मामला
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। सरसावा के गोविंदपुर में पटाखा फैक्टरी विस्फोट में मारे गए पांच मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख और घायल को 50 हजार रुपये का मुआवजा दिया जाएगा। इनको मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से धनराशि दी जाएगी।
जिलाधिकारी अखिलेेश सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री कार्यालय के संयुक्त सचिव बृजेंद्र कुमार सिंह द्वारा जारी किए पत्र में अवगत कराया कि मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से मृतकों राहुल कुमार, सागर सैनी, कार्तिक, वर्धनपाल, सुमित के आश्रितों को दो-दो लाख रुपये मुआवजा दिया जाएगा, जबकि घायल वंश शर्मा को 50 हजार रुपये दिए जाएंगे। मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार जल्द इनको यह धनराशि का चेक के जरिए उपलब्ध कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------------
सांसद ने परिजनों को दी सांत्वना
सहारनपुर। सांसद हाजी फजलुरर्हमान ने गांव सलेमपुर और बलवंतपुर पहुंचकर पटाखा फैक्टरी में हुए विस्फोट में जान गंवाने वाले मृतकों के परिजनों से मुलाकात कर सांत्वना दी। इसके साथ ही हर संभव मदद का भरोसा दिलाया। सांसद हाजी फजलुर्रहमान ने कहा कि घटना बहुत दुखद है। इस हादसे में जान गंवाने वाले अधिकांश छात्र हैं, जो पार्ट टाइम जॉब करते थे। सरकार को चाहिए कि वह इस हादसे के कारणों का पता लगाए और मृतकों के परिजनों को उचित मुआवजा दे। इस दौरान ऋषिपाल, प्रेमचंद खन्ना, सन्नी जरावरे, मोहम्मद सलीम, असलम, सय्यद हस्सान मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें