फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच करोड़ से बनेंगे पांवधोई नदी पर तीन पुल

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। पांवधोई नदी पर दालमंडी पुल, सब्जीमंडी पुल और चतरा के पुराने पुल को तोड़कर स्मार्ट सिटी योजना के तहत नए पुल बनाए जाएंगे, जिनमें एक दो लेन का और दो पुल फोरलेन बनेंगे। कार्यों की शुरुआत स्मार्ट सिटी सहारनपुर के चेयरमैन/मंडलायुक्त संजय कुमार, नगरायुक्त ज्ञानेंद्र सिंह और सेतु निगम के परियोजना निदेशक जसवंत सिंह स्याना ने नारियल फोड़कर की।
विज्ञापन

तीनों पुल बेहद पुराने हैं। लगातार बढ़ते वाहनों के कारण उक्त पुलों पर जाम रहता है। जाम से निपटने के लिए नगर निगम ने तीनों पुलों को स्मार्ट सिटी योजना के तहत चौड़ीकरण कराने का निर्णय लिया है। पुलों का निर्माण सेतु निगम करेगा, जबकि धनराशि स्मार्ट सिटी योजना से खर्च होगी।
सोमवार को पुलों के निर्माण की शुरुआत के दौरान सेतु निगम के परियोजना निदेशक जसवंत सिंह स्याना ने मंडलायुक्त संजय कुमार को बताया कि दालमंडी पुल दो लेन का रहेगा, जिस पर करीब 141.89 लाख रुपये खर्च होंगे। सब्जी मंडी व चतरा पुल फोर लेन के बनेंगे। इनकी लंबाई करीब 15 मीटर और चौड़ाई 30 मीटर रहेगी। चतरा पुल व सब्जी मंडी पुल पर साढे़ सात मीटर चौड़ाई की दो लेन रहेंगी। इनके दोनों ओर फुटपाथ भी बनाए जाएंगे। पुलों के पास लगे बिजली के पोल तथा ट्रांसफार्मर भी हटेंगे। फोर लेन वाले प्रत्येक पुल पर 223.69 लाख रुपये की लागत आएगी। पुलों का निर्माण पूरा करने में करीब तीन माह का समय लगेगा।
विज्ञापन

त्योहारी सीजन में बढ़ेगी परेशानी
तीनों पुल क्षेत्र शहर के अति व्यस्त क्षेत्र हैं, जहां से प्रतिदिन हजारों राहगीर गुजरते हैं। शहर के कई बड़े बाजारों का रास्ता भी इन्हीं पुलों से होकर गुजरता है। त्योहारी सीजन में तीनों पुलों पर एक साथ निर्माण चलने से पुल जोगियान, पुल खुमरान, पुल धोबीघाट आदि पर यातायात बढ़ेगा, जिससे समस्या होगी। मंडलायुक्त ने भी तीनों पुलों का निर्माण निर्धारित समय में पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें