फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर ट्राली से टकराई तीन बाइक, एक की मौत, चार घायल

विज्ञापन
गागलहेड़ी में दुर्घटना के बाद मौके पर जुटी भीड़ - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
ट्रैक्टर ट्राली से टकराई तीन बाइक, एक की मौत, चार घायल
विज्ञापन

गागलहेड़ी (सहारनपुर)। तीन बाइकों पर सवार पांच युवक ट्रक को ओवर टेक करते समय सामने से आती ट्रैक्टर ट्राली से जा टकराए। हादसे के दौरान पास से गुजर रहे ट्रक की चपेट में आने से एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिये भेजते हुए घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया।
थाना प्रभारी सतेंद्र कुमार राय ने बताया की सोमवार सुबह करीब आठ बजे भगवानपुर रोड पर हरिया बांस गांव के पास तीन बाइकों पर सवार पांच युवक गागलहेड़ी से भगवानपुर की तरफ जा रहे थे। जैसे ही उन्होंने अपने आगे चल रहे ट्रक को ओवर टेक करना चाहा तो सामने आ रही ट्रैक्टर ट्राली से तीनों बाइकों की भिड़ंत हो गई। इससे एक बाइक पर सवार दो सगे भाइयों में से एक की वहां से गुजर रहे ट्रक के नीचे आने से मौके पर ही मौत हो गई जबकि उसका भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। अन्य दो बाइकों पर सवार तीन युवकों को भी गंभीर चोटें आई हैं।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक युवक 24 वर्षीय सम्मून पुत्र भूरा निवासी मक्का बांस का पंचनामा भर पर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा। अन्य घायल सलमान, अमरजीत निवासी मिर्जापुर पिलखनी, कल्लू व बालेश को अस्पताल में भर्ती कराया गया। बाइक सवार ने हेलमेट नहीं लगाया हुआ था। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि यदि हेलमेट लगा होता तो शायद युवक की जान बच जाती।
विज्ञापन

सीओ सदर सैयद अली अब्बास ने बताया कि शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जबकि घायलों को 108 की मदद से हरोड़ा चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। अभी मामले में कोई तहरीर नहीं आई है। तहरीर आने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें