फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खंगालेंगे पांच साल का रिकार्ड, खोजेंगे हादसों की वजह

विज्ञापन
सहारनपुर रेलवे स्टेशन पर रेलवे लाईन को ठीक करते कर्मी - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
खंगालेंगे पांच साल का रिकार्ड, खोजेंगे हादसों की वजह
विज्ञापन

सहारनपुर। रेलवे स्टेशन पर मालगाड़ी के बार-बार पटरी से उतरने की घटना की गूंज रेलवे मुख्यालय तक पहुंच गई है। मामले की प्रारंभिक जांच में तो वैगन को लेकर दिक्कत सामने आई है, लेकिन अभी इसकी उच्चस्तरीय जांच होनी बाकी है। उच्चस्तरीय जांच के लिए मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय से उच्चाधिकारियों की समिति गठित होगी। यह भी पता चला है कि इसकी जांच को लेकर बीते पांच साल में मरम्मत कार्य से लेकर पूर्व में हुए हादसों का रिकार्ड भी खंगाला जा रहा है, ताकि यह पता लग सके कि इन हादसों के पीछे की असल वजह सामने आ सके।
सहारनपुर रेलवे स्टेशन पर गत पांच फरवरी की शाम सवा पांच बजे और फिर छह फरवरी की सुबह करीब सात बजे मालगाड़ी पटरी से उतर गई थी। दोनों ही घटनाओं में मालगाड़ी के बीच का डिब्बा ही पटरी से उतरा था। मालगाड़ी बेपटरी होने पर 60 से ज्यादा स्लीपर टूट गए गए थे। छह फरवरी को ही अंबाला डिवीजन के मंडल रेल प्रबंधक गुरिंदर मोहन सिंह रेलवे यातायात, रेलवे सुरक्षा और तकनीकी टीमों के साथ मौके पर पहुंचे थे। गहनता से छानबीन कर पता लगाने का प्रयास किया गया था कि लगातार दो बार मालगाड़ी पटरी से कैसे उतरी। रेलवे के अधिकारिक सूत्रों की मानें तो प्रारंभिक जांच में वैगन में दिक्कत सामने आई है, लेकिन अभी अधिकारिक जांच होनी बाकी है। यह भी पता चला है कि बीते पांच साल में रेलवे लाइनों पर हुए मरम्मत कार्य और परिचालन के संबंध में अन्य गतिविधियों का भी रिकार्ड खंगाला जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोमवार को भी हुई रूटीन मरम्मत
सहारनपुर रेलवे स्टेशन पर जिस पटरी से मालगाड़ी उतरी थी, उस ट्रैक को ठीक कर लिया गया। सोमवार को भी रेलवे के सीनियर सेक्शन इंजीनियर प्रवीण कुमार अपनी टीम के साथ मौके पर रहे। उन्होंने कहा कि जिस ट्रैक पर मालगाड़ी उतरी थी, उसे ठीक कर लिया गया है, अब तो रूटीन मरम्मत कार्य चल रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें