सहारनपुर। देहात कोतवाली पुलिस ने गोकशी के तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनसे 100 किलो मांस, गोकशी के उपकरण, कार व हथियार बरामद किए हैं।
एसपी सिटी राजेश कुमार ने बताया कि देहात कोतवाली इंस्पेक्टर सुरेंद्र सिंह ने पुलिस टीम के साथ चेकिंग के दौरान मदीना कॉलोनी से कार समेत गुलफिरोज पुत्र मोहम्मद यूसुफ निवासी मदीना कॉलोनी, बिलाल पुत्र अबरार निवासी गांव डिंडोली खेड़ा, कय्यूम पुत्र मकसूद निवासी गांव चालाकपुर थाना चिलकाना को गिरफ्तार किया है। तलाशी लेने पर कार से 100 किलो मांस, कटान में प्रयुक्त होने वाले उपकरण, दो चाकू बरामद हुए हैं। एसपी सिटी का कहना है कि आरोपियों ने पूछताछ में गोकशी करना स्वीकार किया है। आरोपी मांस सप्लाई करने जा रहे थे। पुलिस ने तीनों का चालान कर दिया है। संवाद
चोरी के आरोप में तीन दबोचे
सहारनपुर। थाना देहात पुलिस ने चेकिंग के दौरान तीन आरोपियों को पकड़ा है। सीओ प्रथम प्रीति यादव ने बताया कि देहात पुलिस ने ढमोला नदी के नवनिर्मित पुल के पास से शैंकी, गौरव और अजय निवासी पिंजौरा को गिरफ्तार किया। उनसे चोरी के बर्तन, इन्वर्टर, बैटरी, सिलिंडर आदि बरामद किए। इनसे दो चाकू भी मिले हैं। शैंकी और गौरव पहले भी आपराधिक मामले में जेल जा चुके हैं। इन्होंने हाल ही में बेहट रोड से एक बर्तन की दुकान में चोरी करना स्वीकार किया है। संवाद