सहारनपुर के पुलिस लाइन सभागार में थाने बेहट पुलिस और क्राइम ब्रांच द्वारा लूट के आरोप में पकड़े ग
- फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। गंदेवड़ गांव में स्थित पेट्रोल पंप के पास व्यापारी से लूट के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। साथ ही उनके कब्जे से 12 हजार रुपये की नगदी, चोरी की बाइक और अवैध तमंचा बरामद किया। पुलिस के अनुसार आरोपियों के खिलाफ कई थानों में लूट और चोरी के कई मामले दर्ज हैं।
पुलिस लाइन सभागार में एसएसपी डॉ. एस चनप्पा ने इस वारदात का खुलासा किया। उन्होंने बताया थाना बेहट क्षेत्र के गांव रतनपुरा निवासी जसवीर के साथ गंदेवड़ पेट्रोल पंप के पास 13 अक्तूबर को यह घटना हुई थी। व्यापारी से नगदी भरा थैला लूटकर बदमाश फरार हो गए थे।
थाना बेहट और क्राइम ब्रांच की टीम ने छानबीन शुरू की । शुक्रवार की रात में एक सूचना पर बेहट रोड पर तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया। उनका एक साथी फरार हो गया। पूछताछ में इन्होंने इस व्यापारी से लूट की बात कबूल की।
पकड़े गए तीनों आरोपी थाना मिर्जापुर क्षेत्र के गांव शेरपुर पेलो के रहने वाले हैं। इनमें उस्मान, मन्नी उर्फ नौमान और फरमान शामिल हैं। उनका एक साथी फरार है। थाना बेहट प्रभारी अनंत देव मिश्र ने बताया फरार आरोपी को पकड़ने के प्रयास किए जा रहे हैं।