फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फोटो वायरल कर रिश्ता तुड़वाने की दे रहा धमकी

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। थाना जनकपुरी क्षेत्र में रहने वाली युवती की शादी होने वाली है। एक युवक लड़की को उसका रिश्ता तुड़वाने की धमकी दे रहा है। आरोपी लड़की के फोटो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दे रहा है। पीड़िता की मां ने एसएसपी से मामले में कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

थाना जनकपुरी क्षेत्र रहने वाली एक युवती से पहले युवक ने दोस्ती की और उसके बाद फोटो खींच ली। युवक अब फोटो को एडिट कर अश्लील बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दे रहा है। पीड़िता की मां का कहना है कि शांतिनगर निवासी युवक बिजली ठीक करने का काम करता है। युवक उनके घर बिजली ठीक करने आया था। आरोपी युवक ने पुत्री को अपने प्रेमजाल में फंसा लिया और उसके साथ कुछ फोटो भी खींचे थे। कुछ दिनों पूर्व उसने अपनी पुत्री का रिश्ता तय कर दिया है। जल्द उसकी शादी भी होने वाली है। आरोपी युवक अब सोशल मीडिया पर फोटो डालकर उसकी पुत्री का रिश्ता तुड़वाने की धमकी दे रहा है। पीड़िता ने एसएसपी से आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। एसएसपी आकाश तोमर का कहना है कि थाना जनकपुरी पुलिस को जांच के आदेश दिए गए हैं। जांच के बाद आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें