फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: ढमोला नदी के किनारे पर डंप कर दिया हजारों टन कचरा

Sat, 22 Mar 2025 12:31 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। स्वच्छ सर्वेक्षण में रैंक सुधारने के लिए नगर निगम कमर कस लेने का दावा कर रहा है, जबकि हकीकत यह है कि कचरा ठिकाने लगाने में नगर निगम नियम तक भूल गया। ढमोला नदी के किनारे पर हजारों टन कचरा डंप कर दिया, जिससे नदी भी दूषित हो गई।
विज्ञापन

महानगर से प्रतिदिन करीब 300 मीट्रिक टन कचरा निकलता है, वैज्ञानिक रूप से निस्तारण की नगर निगम के पास कोई व्यवस्था फिलहाल नहीं है। कुछ प्रतिशत कचरे को एमआरएफ सेंटरों पर अलग जरूर किया जा रहा है। उधर, बेहट रोड स्थित महेश्वरी खुर्द में डंपिंग ग्राउंड बीते पांच साल से बनाया जा रहा है, जो अभी तक पूरी तरह तैयार नहीं है। यहां नगर निगम बीपीसीएल को बायोगैस प्लांट लगाने के लिए भी जगह देगा। प्लांट चालू होने तक नगर निगम कचरे को देहात क्षेत्र के खेतों में दफनाता रहा है। पहले देहरादून रोड, उसके बाद शकलापुरी, उससे पहले गांव सराय और अब बेहट रोड के गांव देवला के पास स्थित गांव गोकुलपुर में कचरा डाला जा रहा है।
यहां किसानों की सहमति से नगर निगम ढमोला नदी के किनारे-किनारे करीब 300 मीटर की लेयर बनाकर दे रहा है, जिससे कि खेतों का कटान न हो, लेकिन नगर निगम यह भूल गया कि किसी भी नदी, तालाब के 200 मीटर के दायरे में कचरा डंप यानी दफनाया नहीं जा सकता है। महीनों से यहां हजारों टन कचरा नदी के एकदम किनारे पर दफनाया जा चुका है, जिससे नदी को नुकसान पहुंच रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें