सहारनपुर में प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजना यूपी-100 डायल के लिए शहर के घंटाघर से मिनी मैराथन का आयोजन किया गया। दौड़ का आयोजन चार वर्गों में किया गया। जिसका समापन अंबेडकर स्टेडियम में हुआ।
राथन दौड़ में बच्चों से लेकर बुजुर्गों ने हिस्सा लिया। महिलाएं भी अपने वर्ग में दौड़ीं। घंटाघर से शुरू हुई मिनी मैराथन दौड़ का शुभारंभ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मनोज तिवारी ने हरी झंडी दिखाकर किया। मैराथन दौड़ 10 किलोमीटर की आयोजित की गई।
घंटाघर से अंबाला रोड स्थित पीएनटी सेंटर और वहां से अंबेडकर स्टेडियम पर पहुंचकर दौड़ पूरी हुई। प्रतियोगिता चार वर्गों में आयोजित की गई। जिसमें पहले वर्ग में 25 वर्ष तक के युवा, दूसरे वर्ग में 26 से 40 वर्ष तक और तीसरे वर्ग में 40 वर्ष से अधिक के लोग दौड़े।
चौथा वर्ग महिलाओं का वर्ग रहा। जिसमें हर आयु वर्ग की महिलाएं दौड़ी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मनोज तिवारी ने भी दौड़ पूरी की और पांचवें स्थान पर रहे। डीआईजी जितेंद्र कुमार शाही ने विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किए।
प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय पुरस्कार के अलावा प्रत्येक वर्ग में तीन-तीन सांत्वना पुरस्कार भी प्रदान किए गए। डीआईजी ने प्रथम वर्ग के कार्तिक कुमार, राहुल कुमार, प्रवीण कुमार, अनिल कुमार, राजवीर सिंह एवं दीपक कुमार को, दूसरे वर्ग के विजेता सतीश, पोपिन, विपिन कुमार, कुलदीप, देवीदयाल
तथा सुधीर कुमार को, तीसरे वर्ग में रामशरण, सतीश पाल, सतीश, जोगेंद्र, एसएसपी मनोज तिवारी, अजय कुमार, जितेंद्र कुमार को तथा महिला वर्ग में छवि यादव, रजनी, नेहा, शिवानी, अंजलि शर्मा तथा तान्या रावत को पुरस्कृत किया गया।
मिनी मैराथन दौड़ के आयोजन में सहयोग करने वाले सहारनपुर ओलंपिक संघ के सचिव डाक्टर ऐके गुप्ता के पर्यवेक्षण में यशपाल सिंह पुंडीर, गुलाब सिंह राणा, प्रशिक्षक काशीनाथ यादव ने तीन-तीन सांत्वना पुरस्कार प्रदान किए।
इस मौके पर पुलिस अधीक्षक नगर संजय सिंह, पुलिस अधीक्षक यातायात ओमवीर सिंह, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण रफीक अहमद, सहायक पुलिस अधीक्षक सुनीति, सीओ द्वितीय अब्दुल कादिर, सीओ सदर बृजेश कुमार सिंह, यातायात उपनिरीक्षक तेज प्रताप सिंह, अरविंद कुमार, जावेद अली, राजीव भारद्वाज, राहुल कुमार, राजकुमार, विकास समेत आदि मौजूद रहे।