फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमन की दुआ के लिए उठे हजारों हाथ

Mon, 26 Jun 2017 12:51 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
देवबंद की रशीदिया मस्जिद में उमड़े लोग। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
सहारनपुर में मुकद्दस रमजान की 28वीं शब के साथ ही मस्जिदों और घरों में चल रही तरावीह का भी समापन हो गया। देवबंद में एशिया की प्रसिद्ध मस्जिद रशीदिया में तरावीह पूर्ण होने के अवसर पर दुआ में शिरकत करने दूर दराज से आए हजारों लोगों ने बारगाह में हाथ उठाकर दुआएं मांगी।
विज्ञापन


मस्जिद रशीदिया में तरावीह पूर्ण कराने के उपरांत जमीयत उलेमा-ए-हिंद के राष्ट्रीय महासचिव मौलाना महमूद मदनी ने कहा कि अल्लाह ताआला ने जिस तरह रमजान माह में हम सबको अपनी रहमतों और फजीलतों से नवाजा, वो उस खुदा का अपने बंदों के लिए खास तोहफा है।

उन्होंने कहा कि रमजान माह इस्लाम की मजबूत बुनियादों में से एक बुनियाद है। मौलाना मदनी ने आपसी सौहार्द, देश की शांति, भाईचारगी और एकता व अखंडता के लिए दुआ कराई। दुआ में शामिल होने के लिए दूर-दूर से आए हजारों अकीदतमंद सुबह से ही यहां पहुंचने लगे थे।
विज्ञापन


जिन्होंने एक साथ अल्लाह की बारगाह में हाथ उठाकर रो-रोकर दुआएं मांगी। जामा मस्जिद में कारी अफ्फान ने रमजान की फजीलत बयान करते हुए कौम की तरक्की, देश में शांति व आपसी सौहार्द के लिए दुआ कराई।

दुआ के बाद लोगों ने बाजारों में जाकर ईद-उल-फितर के लिए जमकर खरीदारी की। देर रात तक बाजारों में दिन जैसा माहौल देखने को मिला। उधर, मुकद्दस रमजान माह की 28वीं शब में एशिया की प्रसिद्ध मस्जिद रशीदिया में तरावीह मुकम्मल होने के अवसर पर दुआ का आयोजन हुआ।

जिसमें शामिल होने के लिए दिल्ली, मुंबई, गाजियाबाद, नोएडा, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर और मेरठ समेत अन्य स्थानों से हजारों की तादाद में लोग मस्जिद रशीदिया पहुंचे थे।

लेकिन नगर पालिका की लापरवाही के चलते जहां नालियों से बाहर निकाला गंदा पानी और कूड़ा लोगों की परेशानी का सबब बन रहा था। वहीं, मदनी परिवार के यहां चल रहे निर्माण कार्य में इस्तेमाल होने वाली बजरी ओर रेत सड़क पर पड़े होने की वजह से मस्जिद में आने वाले लोगों को भारी कठिनाई का सामना करना पड़ रहा था।
विज्ञापन


कई बाइक सवार तो बजरी के ऊपर से गुजरते वक्त गिरकर घायल भी हुए। इस लापरवाही को लेकर बाहर  से आने वाले मेहमान भी इसकी निंदा करते नजर आए। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें