फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीएसटी: टैक्स को लेकर असमंजस में व्यापारी

विज्ञापन
विज्ञापन
जीएसटी: टैक्स को लेकर असमंजस में व्यापारी
विज्ञापन


सहारनपुर। एक जुलाई से लागू होने वाले जीएसटी में टैक्स स्लैब को लेकर व्यापारी असमंजस में हैं। ऐसी ही कुछ विसंगतियों को लेकर देश भर के व्यापारियों ने 30 जून को भारत बंद का आह्वान किया है। व्यापारियों का कहना है कि जीएसटी में कर की एक दर होनी चाहिए। कई दर होने से व्यापारी को रिटर्न दाखिल करने से लेकर अन्य कई मामलों में परेशानी का सामना करना पडे़गा।
विज्ञापन

केंद्र सरकार एक जुलाई से जीएसटी को लागू करने को लेकर पूरी तैयारी में जुटी है। लेकिन व्यापारी अभी भी इसको लेकर स्पष्ट नहीं हैं। भारतीय संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष आशीष वैश्य, जिला महामंत्री आशीष प्रकाश गुप्ता और आयुषी सिंह आदि व्यापारी नेताओं का कहना है कि पूरी दुनिया में जीएसटी में टैक्स की एक ही दर है। केवल हमारे देश में टैक्स स्लैब की कई दरें हैं। कई दर होने से व्यापारियों में असमंजस की स्थिति है। उन्होंने कहा कि हर माह रिटर्न तीन स्तरों पर फाइल करना होगा। जो व्यापारियों के लिए परेशानी का सबब बनेगा। इसके अलावा मासिक रिटर्न भरने की तारीख हर माह की 10 तारीख कर दी गई है। जबकि पहले 20 तारीख को व्यापारी रिटर्न दाखिल कर सकता था। जीएसटी में सजा के प्रावधान से भी व्यापारी रोष में हैं। इसके चलते व्यापारियों में जीएसटी को लेकर असमंजस बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें