फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थोड़ी देर अफसरों से उलझे फिर मान गए राहुल

Sun, 28 May 2017 01:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
राहुल गांधी के आने दौरान व्यवस्था बनाने में लगे प्रशास‌िनक अधिकारी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सहारनपुर। दिल्ली से हरियाणा होते हुए सहारनपुर की सीमा में दाखिल हुए कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी न केवल जिला अस्पताल बल्कि शब्बीरपुर भी जाने के मूड में थे। उनके मिजाज को भांपते हुए जिलाधिकारी पीके पांडेय और एसएसपी बबलू कुमार उनसे बातचीत करने पहुंचे। एसएसपी ने उन्हें कानून व्यवस्था के चलते सहारनपुर में जाने से रोकने की बात बताई तो वे भड़क गए। इसके बाद डीएम ने बाकायदा हाथ जोड़कर राहुल गांधी की मान-मनौव्वल की। इसके बाद वे शांत हुए और वापस जाने के लिए मान गए।
विज्ञापन


दरअसल, प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी को सहारनपुर के जिला अस्पताल में बवाल में घायल पीड़ितों से मुलाकात के बाद शब्बीरपुर गांव जाना था। शाहजहांपुर में ढाबे पर पीड़ित परिवारों से मुलाकात के दौरान ही डीएम और एसएसपी उनके पास पहुंचे। डीएम ने बताया कि हालात सामान्य हो रहे हैं और कानून व्यवस्था को देखते हुए शब्बीरपुर गांव में किसी भी राजनीतिक व्यक्ति के जाने पर रोक लगाई गई है लिहाजा वे वापस लौट जाएं।

इस पर राहुल ने कहा कि उनसे पहले भी कई राजनीतिक लोग वहां जा चुके हैं। इस पर एसएसपी ने कहा कि उन्हें नियमों का हवाला दिया तो वह भड़क गए। उन्होंने कहा आपका कौन सा कानून मुझे पीड़ितों से मिलने से रोक सकता है। डीएम ने हाथ जोड़कर राहुल गांधी से बातचीत शुरू की। कांग्रेस उपाध्यक्ष से पीड़ितों को मुआवजा, निष्पक्ष कार्रवाई और माहौल शांत होने के बाद जाने की बात की तो वह शांत हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें